ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन को लेकर वित्त मंत्री चौधरी ने दिया बड़ा बयान

 रायपुर

छत्तीसगढ़ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बड़ा बयान दिया है. बता दें, मध्यप्रदेश में इन दिनों GIS यानी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जारी है. छत्तीसगढ़ में भी GIS के आयोजन को लेकर मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक बड़ा इवेंट कर दें और एक्चुअल इन्वेस्टमेंट कुछ ना हों तो कोई फायदा नहीं है. इन्वेस्टमेंट आउटकम ओरिएंटेड होना ज्यादा जरूरी है. सरकार की कोशिश है अच्छे इन्वेस्टर आ जाएं, इससे इकोनॉमी को बड़ा फायदा होगा.

ये भी पढ़ें :  रायपुर से गिरफ्तार नक्सली दंपति का अर्बन नक्सली से संबंध उजागर

वित्त मंत्री चौधरी ने आगे कहा कि सीएम साय और उद्योग मंत्री दिल्ली मुम्बई से निवेश लेकर आए हैं. छत्तीसगढ़ में 1 लाख करोड़ से अधिक का इन्वेस्टमेंट आने की प्रक्रिया चल रही है. नया रायपुर में सेमीकंडक्टर फार्मास्यूटिकल हब बनेगा. एक साल में अलग-अलग सेक्टरों में काम दिखना शुरू हो जाएगा. इसके बाद GIS करेंगे तो ज्यादा लाभ मिलेगा.

ये भी पढ़ें :  रायपुर : शासन के 2 वर्ष : जनविश्वास से जनकल्याण तक - शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से समग्र विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़ - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

आज होगा बजट का अनुमोदन

वहीं छत्तीसगढ़ में आज मंत्रिपरिषद की बैठक होने जा रही है. इस बैठक को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने बताया कि आज आज कैबिनेट में बजट का अनुमोदन किया जाएगा. प्रदेश का बजट हर वर्ग के लिए अच्छा होगा. राज्य के आर्थिक विकास की गति को तेज किया जा सके, इस लेकर कार्य जारी है.

ये भी पढ़ें :  बीरपुर कार्यालय में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आयोजित किया जनदर्शन कार्यक्रम, लोगों की समस्याएं सुन त्वरित निराकरण के दिए निर्देश, जनता की सेवा में सदैव तत्पर है हमारी साय सरकार :- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment