इंदौर इंदौर में मई में सामने आए चर्चित हनी ट्रैप पार्ट-2 मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर कोर्ट में करीब 600 पन्नों का चालान पेश कर दिया है। पुलिस के चालान में साल 2019 के चर्चित हनी ट्रैप मामले की आरोपित रह चुकी श्वेता विजय जैन को इस कथित गिरोह का सरगना बताया गया है। वहीं, सागर निवासी रेशू चौधरी को उसकी सहयोगी बताते हुए आरोप लगाया गया है कि वह फोटो और वीडियो के जरिए लोगों पर दबाव बनाने की कथित योजना में शामिल थी। इस मामले में…
Read MoreTag: featured
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से नवा रायपुर में खुलेगा प्रतिष्ठित NMIMS, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ लगाएगा नई छलांग सेक्टर-18 में 40 एकड़ में आकार लेगा राष्ट्रीय स्तर का शिक्षण संस्थान, मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लीज अनुबंध और भूमि रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपने ही प्रदेश में प्रबंधन, कौशल विकास और आधुनिक रोजगारोन्मुखी शिक्षा के मिलेंगे राष्ट्रीय स्तर के अवसर दो से तीन वर्षों में शुरू होगा पहला बैच, पूर्ण विकसित होने पर लगभग 10 हजार विद्यार्थी होंगे लाभान्वित नवा रायपुर को एजुकेशन…
Read Moreकर्नल सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को बड़ी राहत, राज्यपाल ने नहीं दी अभियोजन की अनुमति
भोपाल ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को बड़ी राहत मिल गई है. मोहन यादव कैबिनेट ने विजय शाह के विरुद्ध मुकदमा न चलाने की अनुशंसा की थी जिसपर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मुहर लगा दी है. बीते 25 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में अभियोजन की अनुमति न देने की अनुशंसा का प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा गया था। वहीं, सोमवार 31 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में हुई…
Read Moreब्राह्मणों की सहनशीलता को कमजोरी मत समझिए… सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग पर मंत्री मनोज पांडेय का तीखा हमला
ब्राह्मणों की सहनशीलता को कमजोरी मत समझिए… सपा कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग पर मंत्री मनोज पांडेय का तीखा हमला सपा कार्यालय के लगी होर्डिंग पर ब्राह्मणों को घुटनों के बल बैठा दिखाया, मनोज पांडेय बोले- ये बर्दाश्त नहीं सनातन और राष्ट्र का ध्वाजावाहक रहा है ब्राह्मण, सपा उसे कमजोर समझने की भूल न करे, मनोज पांडे का तीखा हमला 'कभी वेश्या तो कभी जाति पूछकर अपमान, ब्राह्मणों की सहनशीलता की परीक्षा ले रहा सपा', अखिलेश पर भड़के मनोज पांडेय ब्राह्मणों के स्वाभिमान से मत खेलिए… सपा को मंत्री मनोज…
Read Moreड्यूटी पर तैनात चिकित्सक निर्धारित समय पर उपस्थित रहें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक निर्धारित समय पर उपस्थित रहें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न विषयों की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निर्देश दिए कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक निर्धारित समय पर उपस्थित रहें, इसे सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निगरानी व्यवस्थाएं प्रभावी रूप से लागू की जाएं। चिकित्सकों की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली…
Read Moreमोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला! RGPV के होंगे तीन हिस्से, राजीव गांधी का नाम भी हटेगा
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की अहम बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। सरकार ने भोपाल में पश्चिमी बाइपास की पुनरीक्षित लागत को अपनी स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही, एक सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी की सलाहकार के पद पर नियुक्ति और राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) को तीन अलग-अलग हिस्सों में बांटने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई गई है। 35 किलोमीटर का होगा पश्चिमी बाइपास भोपाल में पश्चिमी बाइपास के निर्माण से जबलपुर से होकर इंदौर जाने वाले वाहन चालकों को…
Read MoreGST कलेक्शन में बड़ा उछाल, सरकार की झोली में आए ₹1.99 लाख करोड़; असम ने चौंकाया
नई दिल्ली जीडीपी ग्रोथ के बाद जीएसटी कलेक्शन के मोर्चे पर भी अच्छी खबर आई है। अगस्त में जीएसटी कलेक्शन सालाना आधार पर 14.8 प्रतिशत बढ़कर 1,99,853 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल अगस्त में यह 1,74,116 करोड़ रुपये रहा था। घरेलू लेनदेन से जीएसटी राजस्व 9.3 प्रतिशत बढ़कर 1.37 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। वहीं आयात से राजस्व 29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62,604 करोड़ रुपये हो गया। जीएसटी कलेक्शन में लगातार तीसरी बार दोहरे अंकों में तेजी आई है। जुलाई में इसमें 15.4% और जून में 13.9%…
Read Moreकौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा 15 पहुंचा, 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड
कौशांबी उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में आईजी रेंज प्रयागराज अजय मिश्र ने कार्रवाई की है. इस मामले में एक इंस्पेक्टर और 6 SI को सस्पेंड किया गया है. वहीं कौशांबी एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने थाना प्रभारी पिपरी विकास सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है. चौकी प्रभारी चायल अमित द्विवेदी और पूर्व चौकी प्रभारी चायल मनीष पाल पर भी कार्रवाई हुई है। बीट आरक्षी जितेंद्र कुमार और कृष्ण कुमार को तत्काल प्रभाव…
Read More1.21 लाख विद्यार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर, CM ने कहा- सफलता को सिर पर न चढ़ने दें
भोपाल क्या आपके बैंक खाते में 25000 रुपये आए? मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने आज 1 सितंबर को 'प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना' के अंतर्गत 1.21 लाख छात्रों के खाते में 340 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए हैं। यह पैसा मेधावी छात्रों को लैपटॉप खरीदने के लिए दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में "प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना" अंतर्गत एक विद्यार्थी के माध्यम से प्रदेश के 1.21 लाख से अधिक विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए 304 करोड़ रुपये से ज्यादा…
Read Moreभोपाल में सीलिंग के खिलाफ व्यापारियों का हल्लाबोल, बैरिकेड्स तोड़ CM हाउस की ओर बढ़े
भोपाल भोपाल के रहवासी इलाकों में कमर्शियल एक्टिविटी के खिलाफ मंगलवार सुबह 9 बजे से नगर निगम की कार्रवाई फिर शुरू हो गई। कोहेफिजा स्थित चाय लीला कैफे समेत होटल, बुक शॉप और बैकरी पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।रहवासी इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों पर नगर निगम की सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ मंगलवार को भोपाल में व्यापारी सड़कों पर उतर आए। भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के बैनर तले बड़ी संख्या में व्यापारी सुबह 11 बजे न्यू मार्केट स्थित नानके पेट्रोल पंप पर जुटे और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
Read MoreSP MLC के विवादित बयान से गरमाई UP की सियासत, बोले- अखिलेश कुत्ते के गले में घंटी बांध दें तो…
लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे नेताओं की तरफ से अजीबोगरीब बयान दिए जा रहे हैं. इसी बीच शिक्षकों की बैठक में सपा एमएलसी लाल बिहारी यादव ने विवादित बयान दे दिया है. उन्होंने कहा कि “अखिलेश यादव किसी कुत्ते के गले में भी घंटी बांध दें तो उसी को वोट देना है”. उनके इस बयान पर सियासत गरमा गई और लोग सवाल भी उठा रहे हैं. हालांकि इस बयान पर पार्टी बचाव में उतर आई है। सपा बोली, ये उनका निजी बयान समाजवादी…
Read MoreCG हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 10 जजों को सिविल जिलों का जिम्मा; मनीष बने विधि विभाग के प्रमुख सचिव
बिलासपुर. हाईकोर्ट ने प्रदेश के सिविल जिलों के लिए पोर्टफोलियो जजों की नई जिम्मेदारियां तय की हैं. चीफ जस्टिस के आदेश से जारी सूची के अनुसार विभिन्न न्यायमूर्तियों को जिलों का प्रशासनिक दायित्व सौंपा गया है. नई व्यवस्था आज से प्रभावी होगी. इसके साथ ही राज्य शासन ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग और छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग में भी महत्वपूर्ण पदस्थापना किए हैं. हाई कोर्ट रजिस्ट्री के प्रशासनिक कामकाज में भी बदलाव किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ मानव अधिकार आयोग के संयुक्त…
Read Moreमुंबई में महंगाई वाला मंगलवार! दूध से गैस सिलेंडर तक महंगा, ITR पर भी लगेगा जुर्माना
नई दिल्ली/ मुंबई हर नया महीना अपने साथ जिंदगी और जेब से जुड़े कुछ बदलाव जरूर लेकर आता है. नया महीना सितंबर शुरू हो चुका है. कैलेंडर बदलते ही रसोई गैस, इनकम टैक्स, दूध के भाव से लेकर हवाई यात्रा तक के कई अहम नियम बदल चुके हैं. इनमें से कुछ बदलाव जहां आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाएंगे, वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो आपकी जेब पर सीधा बोझ डालेंगे. अगर आप भी अनजाने में अतिरिक्त चार्ज या जुर्माने से बचना चाहते हैं, तो 1 सितंबर से लागू…
Read Moreट्विशा शर्मा डेथ केस में बड़ा फैसला, रिटायर्ड जज गिरिबाला का मुकदमा उसी अदालत में ट्रांसफर
भोपाल एमपी के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ अब उसी कोर्ट में ट्रायल चलेगा, जहां से पहले गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिली थी. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव ने मामले को विशेष न्यायाधीश (ओएडब्ल्यू) पल्लवी द्विवेदी के कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है। ट्विशा शर्मा मौत केस गिरिबाला को जिस अदालत ने दी थी जमानत, वहीं चलेगा ट्रायल एडवोकेट अंकुर पांडे के अनुसार, इसी अदालत ने पहले रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को अग्रिम…
Read Moreमोहन सरकार आज लेगी ₹3,600 करोड़ का नया कर्ज, राज्य पर कुल कर्ज ₹5.40 लाख करोड़ के पार
भोपाल राज्य सरकार विकास और उत्पादक योजनाओं एवं परियोजनाओं के नाम पर आज एक बार फिर कुल ₹3,600 करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। इसके लिए सरकार 1 सितंबर को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), मुंबई कार्यालय के माध्यम से दो अलग-अलग सरकारी सिक्योरिटी की नीलामी करेगी। अब कर्ज का कुल आंकड़ा चालू वित्त वर्ष में 51400 करोड़ रुपए हो जाएगा। वहीं नए कर्ज के बाद राज्य सरकार पर कुल कर्ज बढ़कर 5 लाख 40 हजार 114 करोड़ रुपए हो जाएगा। राज्य सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दोनों…
Read More
