गुवाहाटी पूर्वोत्तर राज्यों में दिनों से लगातार हो रही बारिश और उससे नदियों में आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। असम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में बारिश, बाढ़ और भू स्खलन होने से अबतक 32 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कई इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने इन राज्यों में आने वाले दिनों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट…
Read MoreTag: rain
बंगाल में लो प्रेशर एरिया बनने से कम हुई मानसून आने की स्पीड
भोपाल बंगाल की खाड़ी में बन रहे लो प्रेशर एरिया के कारण मानसून डीप डिप्रेशन में चला गया है. जिसकी वजह से मध्य प्रदेश में मानसून के पहुंचने की संभावित तारीख भी बढ़ गई है. लेकिन बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया के साथ 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव हैं. जिसके कारण मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में आंधी-तूफान के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही है. हालांकि, कुछ जिलों में अब भी गर्मी बनी हुई है और बारिश की मात्रा बहुत अधिक नहीं है. आज भी मौसम विभाग ने…
Read Moreछत्तीसगढ़ में अपने नॉर्मल डेट से 16 दिन पहले ही मानसून की दस्तक दे, आज 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
रायपुर छत्तीसगढ़ में मानसून की समय से पहले दस्तक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में बीते सप्ताहभर से लगातार बारिश हो रही है। रायपुर, दुर्ग सहित कई जिलों में देर रात से सुबह तक तेज बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए 10 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिले मौसम विभाग ने रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, रायपुर,…
Read Moreमिजोरम में भारी बारिश से कोहराम, भरभराकर ढहे मकान; कई मौतों की आशंका
आइजोल मिजोरम की राजधानी आइजोल में गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया. पहाड़ी पर एक इमारत का एक हिस्सा कुछ ही सेकंड में ढहकर घाटी में गिर गया. घटना आइजोल के ज़ोहनुई इलाके में हुई. इमारत में 5 परिवार रहते थे. इमारत जब हिलने लगी, तभी सभी लोग उससे बाहर निकल आए थे. इससे कोई जान की हानि नहीं हुई है. इमारत गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक इमारत को खड़े देखा जा सकता है. अगले ही कुछ पलों में इमारत का…
Read Moreमध्यप्रदेश में नौतपा के सातवें दिन, शनिवार को भी तेज आंधी और बारिश का दौर रहेगा
भोपाल अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते बारिश आंधी का दौर जारी है। शुक्रवार को भी मध्यप्रदेश के कई जिलों में दिन में तेज गर्मी के साथ दोपहर बाद तेज आंधी चली। बारिश भी हुई। मौसम विभाग की मानें, तो शनिवार को नौतपा के सातवें दिन भोपाल, जबलपुर सहित एमपी के जिलों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इस दौरान आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। फिलहाल एक जून तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने का अनुमान है।शुक्रवार को…
Read Moreनौतपा के छठवें दिन, आज भी मध्यप्रदेश में बारिश होगी, 60Km/घंटा आंधी की रहेगी रफ्तार
भोपाल मध्य प्रदेश में कई सिस्टम एक्टिव होने की वजह से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र में लगातार आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। नौतपा के छठवें दिन, शुक्रवार को मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर-जबलपुर समेत 36 जिलों में अलर्ट जारी किया है। नरसिंहपुर समेत 6 जिलों में आंधी की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा तक रहेगी। इससे पहले गुरुवार को 10 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी और बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, अभी मध्यप्रदेश के ऊपर से एक टर्फ…
Read Moreमध्यप्रदेश में अबकी बार मई महीने में भारी बारिश का अलर्ट, जबलपुर समेत 36 जिलों में बारिश
भोपाल मध्यप्रदेश में मई महीने में इस बार भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भोपाल, इंदौर, नीमच सहित 35 से अधिक जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा और बैतूल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ग्वालियर, सतना, रीवा, समेत 15 जिलों में मौसम साफ रहेगा। तेज धूप निकलेगी और उमस भरी गर्मी पड़ेगी। 31 मई तक ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं। एमपी में मानसून आने से पहले लगेगा…
Read Moreछत्तीसगढ़ में मानसून की आमद के पहले ही बादलों ने डेरा डाला, दुर्ग और रायपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी
रायपुर अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से अगले एक सप्ताह तक छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा तथा कहीं कहीं स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।फिलहाल अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।आज सुबह से कई जिलों में तेज बारिश हो रही हैै। जिसके चलते नौतपा का असर पूरी तरह से खत्म हो गया है। इधर मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक बारिश के आसार जताए हैं। वहीं कहीं…
Read Moreनौतपा में गर्मी कमजोर, उमस ने किया बेहाल, अधिकतर जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे
भोपाल प्रदेश में नौतपा के दूसरे दिन सोमवार को भीषण गर्मी का असर कमजोर रहा, लेकिन बढ़ी हुई नमी ने लोगों को उमस से बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, इस बदलाव के पीछे मानसूनी गतिविधियों की शुरुआत और विभिन्न सक्रिय मौसम प्रणालियों का असर है, जिससे नौतपा की तपिश इस बार कमजोर दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज,…
Read Moreमध्यप्रदेश में इस बार नौतपा के पहले दिन भीषण गर्मी की बजाय आंधी-बारिश का दौर रहा, इंदौर समेत 44 जिलों में अलर्ट
भोपाल मध्यप्रदेश में इस बार नौतपा के पहला दिन नहीं तपा, भीषण गर्मी की बजाय आंधी-बारिश का दौर रहा। साथ ही मंडला, छिंदवाड़ा, बैतूल समेत कई शहरों में बारिश हुई। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश में दिन के पारे में गिरावट दर्ज की गई। सिर्फ खजुराहो में ही पारा 40 डिग्री तक पहुंच सका। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में इस बार दिन का तापमान 10 डिग्री कम है। सोमवार को इंदौर, जबलपुर सहित 44 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया…
Read Moreप्रदेश में नौतपा में भी पानी बरसेगा, अगले 7 दिन भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया
भोपाल मध्य प्रदेश में एक साथ एक्टिव कई सिस्टम की वजह से लगातार बारिश का दौर जारी है। खास बात यह है कि इस बार मई महीने में भी मध्य प्रदेश में सावन भादो जैसी बारिश हो रही है। इस बार नौतपा में भी पानी बरसेगा। मौसम विभाग ने अगले 7 दिन यानी, मई के आखिरी सप्ताह में भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत कुल 47 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट है। ऐसा रहेगा आज का…
Read Moreमई महीने में प्रदेश में सावन-भादौ जैसा मौसम, कहीं लू तो कहीं आंधी-बारिश, मुरैना और छतरपुर में पेड़ गिरे
भोपाल मध्य प्रदेश में कई सिस्टम एक्टिव होने की वजह से मई महीने में लगातार बारिश-आंधी का दौर चल रहा है। इस महीने एक भी ऐसा दिन नहीं रहा जब किसी न किसी जिले में बारिश ना हुई हो। गुरुवार को भी ग्वालियर-चंबल संभाग में लू और भोपाल, इंदौर समेत 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू चलने का अलर्ट है। वहीं, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन,…
Read Moreमध्यप्रदेश में लगातार 20वें दिन भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा, भोपाल-इंदौर समेत 40 जिलों में आज अलर्ट
भोपाल मध्यप्रदेश में सात सिस्टम की एक्टिविटी है। एक टर्फ तो प्रदेश के बीचों बीच से गुजर रही है। इस वजह से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत 40 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, ग्वालियर-चंबल में पहले लू का अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन सिस्टम की एक्टिविटी की वजह से अगले 4 दिन तक बारिश होने के आसार है। सोमवार को 20 से ज्यादा…
Read Moreबेंगलुरु में ‘जल प्रलय’ साल की सबसे अधिक बारिश, 6 घंटे बरसते रहे मेघ; मासूम समेत तीन की मौत
बेंगलुरु बेंगलुरु में साल की सबसे भारी बारिश ने सोमवार को तीन लोगों की जान ले ली। छह घंटे की मूसलाधार वर्षा ने बारिश के कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। सबसे दुखद हादसा BTM लेआउट में हुआ, जहां एक अपार्टमेंट परिसर में जमा पानी निकालते समय 63 वर्षीय एक बुजुर्ग और 12 साल के लड़के की करंट लगने से मौत हो गई। इससे पहले वाइटफ़ील्ड में भारी बारिश के चलते एक मकान की दीवार गिर गई, जिसमें 35 वर्षीय महिला हाउसकीपर की मौत हो गई। रविवार और सोमवार की दरम्यानी…
Read MoreCG में अगले 5 तक के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी, गरज-चमक के साथ बिजली और बारिश की संभावना
रायपुर छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर अपना मिजाज बदला है। भीषण गर्मी झेल रहे प्रदेशवासियों को अब तेज अंधड़, गरज-चमक और बारिश का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 17 से 21 मई तक के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें 7 जिलों को ऑरेंज अलर्ट, जबकि 11 जिलों को यलो अलर्ट में रखा है। इस दौरान तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने और बौछारें पड़ने की संभावना है। खासकर मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में इसका असर ज्यादा दिखेगा। वहीं तापमान की बात करें…
Read More
