रायपुर छत्तीसगढ़ में रायपुर समेत तीन जिलों में गुरुवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में गरज-चमक और बारिश की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने प्रदेश के कई जिलों के लिए विशेष मौसम अलर्ट जारी किया है। जारी चेतावनी के अनुसार रायपुर, बलौदाबाजार और महासमुंद जिलों में मध्यम स्तर के गरज-चमक वाले तूफान, तेज झोंकेदार हवाएं, बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कबीरधाम, मुंगेली, बिलासपुर, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, सुकमा और…
Read MoreTag: Weather
छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: गरज-चमक के साथ बारिश, 50 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के रायगढ़ और महासमुंद जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार दोनों जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। अचानक मौसम बदलने से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विभाग ने किसानों, खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों और यात्रियों को…
Read Moreराजस्थान में मौसम का दोहरा रंग, भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट
जयपुर राजस्थान में मई की शुरुआत के साथ ही मौसम ने उथल-पुथल मचा रखी है. एक तरफ जहां तापमान लगातार ऊपर चढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर आंधी-बारिश ने मौसम को अस्थिर बना दिया है. गुरुवार (7 मई) को कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. सबसे गर्म इलाके जैसलमेर में पारा 45.1 डिग्री तक पहुंच गया. पश्चिमी राजस्थान के अन्य जिलों में भी तपिश बरकरार है. बाड़मेर में 44.2, फलोदी में 43.6 और बीकानेर में 43 सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. शुक्रवार (8 मई) के लिए कई…
Read Moreतेज आंधी-बारिश से बदला मौसम, यूपी से उत्तराखंड-पंजाब तक दिन में छाया अंधेरा
देहरादून/चंडीगढ़/लखनऊ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली है। रविवार सुबह से ही इन क्षेत्रों में तेज आंधी और झमाझम बारिश का दौर जारी है। कई जगहों पर दिन में ही अंधेरा छा गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तराखंड में आज सुबह से मौसम खराब है। राजधानी देहरादून में अचानक अंधरा छा गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई और जमकर ओलावृष्टि हुई। वहीं, आस पास के इलाकों में भी बारिश से तापमन में गिरावट आई है।…
Read Moreलखनऊ समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का कहर: 18 की मौत, बिजली व्यवस्था ठप
लखनऊ प्रदेश में जारी भीषण गर्मी और लू के दौर के बीच बुधवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश कुछ जिलों के लिए आफत बनकर बरसी। इस दौरान आंधी-बारिश के कारण दीवार ढहने, पेड़ गिरने और बिजली गिरने से हुए हादसों में प्रदेश में 18 लोगों की मौत हो गई। सुल्तानपुर में 7, अमेठी व अयोध्या में 3-3 लोगों की जान चली गई। पूर्वांचल के जिलों में पांच लोगों की मौत हुई है। लखनऊ में शहर से गांव तक की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। 100 खंभे और बिजली के…
Read Moreबंगाल की खाड़ी से बढ़ी नमी, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश के आसार
रायपुर. छत्तीसगढ़ के कुछ डिग्री तापमान गिरने के बावजूद लोग गर्मी से परेशान हैं. बंगाल की खाड़ी से निम्न स्तर पर नमी आ रही है. इसके प्रभाव से कुछ स्थानों में हल्की बारिश हुई. अब चिपचिपी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. नमी के कारण फिलहाल गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. अंधड़ और संभावना भी मौसम विभाग ने जताई है. मंगलवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दुर्ग और सबसे कम…
Read MoreRajnandgaon में पारा 45°C पार, मौसम के बदलते मिजाज ने बढ़ाई चिंता
राजनांदगांव. तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज होती जा रही है। आज फिर से जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया है। गर्मी से राहत पाने के लिए छांव ही एकमात्र सहारा बना हुआ है। मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन के चलते न केवल तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज होती जा रही है। बल्कि सूरज की किरणें भी पूरी तरह से लोगों को झुलसा रही है। तेज गर्मी पड़ने से राजनांदगांव जिले में लू जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। कर्फ्यू जैसे हालात होने के…
Read Moreयूपी में भीषण गर्मी का कहर,45°C पार पारा, 45 जिलों में लू का अलर्ट
लखनऊ उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी अपने पूरे रंग में है। शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाके भीषण गर्मी के चपेट में रहे। तपिश के प्रकोप से अब जनजीवन और लोगों का कामकाज प्रभावित होने लगा है। प्रयागराज, वाराणसी, हरदोई, आगरा, मेरठ,अलीगढ़ और शाहजहांपुर जैसे शहरों भयानक लू के थपेड़ों का प्रकोप रहा और दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। 45.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ प्रयागराज प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा। माैसम विभाग का कहना है कि 26 अप्रैल से यूपी में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ…
Read Moreलखनऊ में बढ़ी गर्मी, NCR में प्रदूषण ‘बहुत खराब’ स्तर पर
लखनऊ उत्तर भारत में गर्मी अब सिर्फ तापमान तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह लोगों के लिए दोहरी चुनौती बनकर सामने आ रही है। एक ओर आसमान से बरसती आग और पछुआ हवाओं की तपिश है, तो दूसरी ओर गिरती हवा की गुणवत्ता ने हालात और गंभीर कर दिए हैं। लखनऊ में जहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में प्रदूषण ‘बहुत खराब’ स्तर पर पहुंचकर लोगों की सेहत के लिए खतरा बन गया है। आने वाले दिनों में…
Read Moreराजस्थान में मौसम बदला, कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट
जयपुर राजस्थान में मौसम का मिजाज फिर बदल रहा है. राज्य के पूर्वी हिस्सों में बारिश और आंधी की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं. पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, लेकिन कुछ इलाकों में आंशिक बादल छा सकते हैं. हालांकि, कुछ जगहों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं. इसके चलते, भीषण गर्मी के बीच तापमान में गिरावट से कुछ राहत मिल सकती है. लेकिन यह राहत ज्यादा घंटो तक बरकरार नहीं रहेगी. अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी भी संभव है. रेगिस्तानी इलाकों…
Read Moreलखनऊ में भीषण गर्मी का कहर, यूपी में हीटवेव का अलर्ट जारी
लखनऊ उत्तर प्रदेश में अप्रैल का महीना इस बार जून जैसी तपिश लेकर आया है। मार्च में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 16 अप्रैल को राज्य के ज्यादातर जिलों में तेज धूप, लू और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। तापमान में रिकॉर्ड उछाल मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बीते महज चार दिनों में उत्तर प्रदेश के औसत तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक…
Read Moreराजस्थान में गर्मी का कहर, जैसलमेर में तापमान 41.4°C के पार, लू ने बढ़ाई मुश्किलें
जैसलमेर राजस्थान के जैसलमेर में भीषण गर्मी पड़ने लगी है. तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, और इसका असर आम जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है. सोमवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन में अब तक का सबसे ज्यादा है. दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने हालात और भी मुश्किल कर दिए. सड़कों पर सन्नाटा नजर आया और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले. आने वाले समय में और बढ़ेगा तापमान शहर…
Read Moreराजस्थान समेत कई राज्यों में कम बारिश और बढ़ती गर्मी का खतरा
जयपुर अगर आप भीषण गर्मी के बाद झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे हैं, तो मौसम विभाग का यह ताजा अपडेट आपको थोड़ा निराश कर सकता है. विभाग के पहले पूर्वानुमान के मुताबिक, इस साल देश में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है. जून से सितंबर के बीच होने वाली बारिश औसत का केवल 92 प्रतिशत ही रह सकती है, यानी सीधा-सीधा 8 प्रतिशत का घाटा. क्यों रूठेंगे बादल? 'अल नीनो' है बड़ी वजह जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने मंगलवार को NDTV राजस्थान से…
Read Moreछत्तीसगढ़ में बढ़ेगी तपिश: 14 अप्रैल के बाद हीटवेव के आसार, मौसम विभाग की चेतावनी
रायपुर. छत्तीसगढ़ में तापमान चढ़ने लगा है. अब प्रचंड गर्मी का दौर शुरू होने वाला है. पिछले चौबीस घंटे में राजधानी का पारा एक डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा है. आने वाले दिनों में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने से पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के अनुमान हैं. मौसम विभाग ने 14 अप्रैल के बाद प्रदेश के कई क्षेत्रों में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई है. मौसम विभाग का अनुमान है कि गर्मी का ज्यादा प्रभाव रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर जैसे संभागों में रह सकता है। आसमान खुलने…
Read Moreमौसम विभाग का अलर्ट: देश के 11 राज्यों में बारिश-आंधी, कई जगह लू का भी खतरा
नई दिल्ली देश में बारिश और आंधी का प्रहार अभी रुकने वाला नहीं है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से हिमाचल, पंजाब समेत 11 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा भी चलेगी जिससे मुश्किलें बढ़ सकती हैं । किसानों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी भारत में आकाशीय बिजली और बादल गरजने की भी चेतावनी है। वहीं, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान में 13 और 14 अप्रैल को लू वाली हवा टेंशन बढ़ाने वाली…
Read More
