बस्तर में बढ़ी ठंडक, गर्म कपड़ों के कारोबारियों को अच्छे सीजन की उम्मीद

जगदलपुर. बस्तर में मौसम के बदलते मिजाज के साथ सर्दियों की आहट महसूस होने लगी है. सुबह और शाम के समय बढ़ती ठंडक ने लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत का अहसास कराना शुरू कर दिया है. इसी के साथ जगदलपुर के बाजारों में भी सर्दियों के सीजन की तैयारियां तेज हो गई हैं. दुकानों पर स्वेटर, जैकेट, गर्म टोपी, मफलर और दूसरे ऊनी कपड़ों की नई रेंज सजने लगी है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की जरूरतों को ध्यान में रखकर व्यापारी अलग-अलग डिजाइन और कीमतों के कपड़े रख…

Read More

MP Weather: 15-16 अक्टूबर को ग्वालियर-चंबल में बारिश के आसार, भोपाल-इंदौर में रातें होंगी ठंडी

भोपाल  मध्य प्रदेश में 15 और 16 अक्टूबर को आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के 9 जिलों में असर देखने को मिलेगा। इससे पहले 13 और 14 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा।मौसम केंद्र (IMD) के मुताबिक- ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में बारिश का अनुमान है। भोपाल और इंदौर में रात में ठंडक बनी रहेगी, जबकि उज्जैन, जबलपुर समेत अन्य शहरों में भी ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) का असर…

Read More

राजस्थान में मौसम ने बदली करवट, 5 जिलों में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट; 4 डिग्री तक गिरा पारा

जयपुर  राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश और तेज ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो गया है। रविवार सुबह श्रीगंगानगर सहित आसपास के इलाकों में रुक-रुककर बारिश हुई। इस दौरान कई जगह बिजली भी चमकी। मौसम में आए बदलाव से तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है, जिससे सर्दी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं…

Read More

MP Weather Update: पूर्वी मध्यप्रदेश में आज भी आंधी-बारिश के आसार, भोपाल-इंदौर में खिलेगी धूप

भोपाल मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) और ट्रफ लाइन के सक्रिय रहने से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बारिश की संभावना बनी हुई है। रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में शनिवार को गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। वहीं, भोपाल और इंदौर समेत प्रदेश के कई शहरों में धूप खिलने की संभावना है। मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम…

Read More

MP में मौसम का कहर: 2025 में मौसमी घटनाओं से 537 लोगों की मौत, शहरों से गांवों तक खतरा

भोपाल  आप इस बात की कल्पना कीजिए कि लगभग हर सुबह की शुरुआत किसी ना किसी प्राकृतिक आपदा की खबर से हो. कहीं भीषण गर्मी, कहीं तूफान, कहीं बाढ़ तो कहीं भूस्खलन. भारत के लिए साल 2025 में यह कल्पना नहीं, बल्कि सच्चाई बन चुकी थी. सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) और पत्रिका डाउन टू अर्थ के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से नवंबर 2025 के बीच 334 में से 331 दिन ऐसे रहे, जब देश के किसी ना किसी हिस्से में अत्यधिक मौसमीय घटना (Extreme Weather Event) दर्ज की…

Read More

राजस्थान में मौसम लेगा करवट, 11 अक्टूबर को बीकानेर-जोधपुर संभाग में बारिश के आसार

जयपुर राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद अक्टूबर में गर्मी बढ़ गई है। गर्मी के दौर के बीच मौसम विभाग ने फिर बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 11 अक्टूबर को प्रदेश के बीकानेर और जोधपुर संभाग में हल्की बरसात की संभावना है। इससे पहले राजस्थान में पारे में वृद्धि देखी जा रही है। सोमवार 5 अक्टूबर को भी प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किए गए। अभी अधिकतम तापमान आगामी दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस और बढ़ने की…

Read More

5 अक्टूबर का मौसम: कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

नई दिल्ली देश में मानसून के अंतिम पड़ाव में एक बार फिर से मौसम विभाग ने मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक आज यानी 5 अक्टूबर को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना में तूफानी हवा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी…

Read More

CG Weather: छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों से अगले 48 घंटे में मानसून की वापसी, मौसम में होगा बदलाव

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब तेजी से बदलने की उम्मीद है. शेष हिस्सों में बचे मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. इस माह दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक का अहसास होगा. फिलाहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना है. दो दिन बाद कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के संकेत हैं. रायपुर में रविवार को कैसा रहेगा मौसम? राजधानी रायपुर में 4 अक्टूबर को आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रह सकता…

Read More

यूपी में फिर बदलेगा मौसम, 18 सितंबर तक बारिश और आंधी का अलर्ट

लखनऊ भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगामी सप्ताह के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 से 14 सितंबर तक और 18 सितंबर को राज्य के पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश होने का अनुमान है। हालांकि, 15 से 17 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधि में थोड़ा इजाफा हो सकता है और कुछ स्थानों…

Read More

छत्तीसगढ़ में अभी जारी रहेगा मानसून, बिलासपुर में सामान्य से ज्यादा बारिश; 11 सितंबर से फिर अलर्ट

 बिलासपुर  जिले में इस साल मानसून ने अच्छी दस्तक दी है। पांच सितंबर तक बिलासपुर में औसत वर्षा 943.5 मिमी दर्ज की गई है। यह पिछले दस वर्षों की इसी अवधि के 900.7 मिमी औसत से 42.8 मिमी अधिक है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक सामान्य औसत की 104.8 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है। 943.5 मिमी पहुंची औसत वर्षा भू-अभिलेख शाखा के आंकड़ों के अनुसार एक जून से पांच सितंबर तक जिले में कुल 11322.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसका औसत 943.5 मिमी रहा, जबकि पिछले…

Read More

राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी की मार, बदलते मौसम से सूखा और बारिश का खतरा बढ़ेगा

जयपुर  राजस्थान में मानसून की बारिश पिछले कुछ दशकों में बढ़ी है, लेकिन इसके साथ मौसम का मिजाज भी बदल रहा है। अब बारिश सामान्य तरीके से होने के बजाय कभी कम तो कभी बहुत ज्यादा होने की आशंका बढ़ रही है। प्रदेश में गर्मी का असर आने वाले वर्षों में और बढ़ने का अनुमान है। 1981-2010 में साल में औसतन 130 दिन अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर रहता था। 2011-2024 में यह आंकड़ा 131 दिन रहा। इसके 2031-2050 में 176 दिन और 2051-2070 में 185 दिन तक पहुंचने…

Read More

राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय, 25 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

 जयपुर  बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के मजबूत होकर डीप-डिप्रेशन में बदलने के बाद राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इस सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में अगले कई दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 जुलाई को राज्य के 25 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 2 अगस्त तक प्रदेश में मानसून एक्टिव फेज में रहेगा और कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश…

Read More

मध्य प्रदेश में 11% बारिश की कमी, जबलपुर समेत 35 जिले सूखे की चपेट में; 19 जुलाई से भारी बारिश के संकेत

भोपाल मध्य प्रदेश में मानसून एक तो देरी से पहुंचा, दूसरी ओर अब मानसून कुछ दिन में ही कमजोर हो गया है. इससे किसानों की भी चिंताएं बढ़ गई हैं. पिछले कुछ दिनों से एमपी के ज्यादातर हिस्से से बादल गायब हो गए हैं. हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार यानी 19 जुलाई से मौसम करवट लेगा।  IMD के अनुसार, इस बार एमपी में 11 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जिनमें 35 जिले ज्यादा प्रभावित हैं, जहां बारिश सामान्य से कम हुई है.  पूर्वी एमपी में 24 प्रतिशत…

Read More

IMD का अलर्ट: 17 राज्यों में आंधी-बारिश का खतरा, 70 किमी/घंटा तक चलेंगी तेज हवाएं

नई दिल्ली देश के कई राज्यों में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। ऐसे में मौसम विभाग ने 17 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम के लोगों की मुसीबतें बढ़ सकती है, क्योंकि यहां पर कल यानी 22 जून को भारी बारिश होने की आशंका है। इस दौरान कई इलाकों में बिजली गिरने, जलभराव और भूस्खलन होने…

Read More

यूपी में फिर बढ़ेगा तापमान, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट

लखनऊ उत्तर प्रदेश में विक्षोभ के गुजरने के बाद रविवार को ज्यादातर जिलों में तेज धूप खिली और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। इस बीच सोमवार को बिहार से सटे तराई व कुछ दक्षिणी जिलों में गरज चमक के आसार हैं। क्षेत्रीय माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बावजूद कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर समेत कुछ दक्षिणी इलाकों में हवा में माैजूद नमी की वजह से तेज हवाएं चलने और गरज चमक के संकेत हैं। सोमवार के लिए प्रदेश…

Read More