बिलासपुर. बिलासपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मृत गोवंश को ट्रैक्टर में बांधकर घसीटकर ले जाते हुए वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें दिख रहा है कि एक ट्रैक्टर चालक अमानवीय तरीके से गोवंश को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर सड़क में घसीट कर ले जा रहा है। वायरल वीडियो में दूसरे गोवंश ट्रैक्टर के पीछे दौड़ते भी नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो मंगला-भैंसाझार रोड में नवापारा के पास का है। जहां लोखडी निवासी ट्रैक्टर चालक नंदू सड़क में पड़े…
Read MoreTag: Chhattisgarh-Bilaspur
छत्तीसगढ़-बिलासपुर में ट्रक से 20 लाख की अफीम जब्त, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बिलासपुर। जिले में नशे का एक बड़ा सौदागर अफीम की तस्करी करते पुलिस के हत्थे चढ़ा है. यह आरोपी ट्रक ट्रांसपोर्ट के आड़ में अफीम की तस्करी कर रहा था. आरोपी तस्कर से 20 लाख रुपये कीमत की 2 किलो अफीम और ट्रक सहित 60 लाख का माल जब्त किया गया है. बताया जा रहा है कि गुमला झारखंड से छत्तीसगढ़ होते हुए भुसावल महाराष्ट्र अफीम तस्करी का प्लान था. NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है. दरअसल, बिलापसुर पुलिस…
Read Moreछत्तीसगढ़-बिलासपुर में मूक-बधिर से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को को 25 वर्ष कैद यथावत, हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को माना सही
बिलासपुर. गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में मूक-बधिर से सामूहिक दुष्कर्म के 5 आरोपियों की याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के निर्णय को सही ठहराते हुए कहा कि अपीलकर्ताओं के अपराध के संबंध में निष्कर्ष पर पहुंचने में ट्रायल कोर्ट ने कोई कानूनी या तथ्यात्मक त्रुटि नहीं की है. बता दें, 25 अगस्त 2019 की शाम करीब 6-7 बजे मरवाही पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बाजार में आरोपियों ने मूक-बधिर पीड़िता को जबरन मोटरसाइकिल से तालाब के पास ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम…
Read Moreछत्तीसगढ़-बिलासपुर में पत्नी से झगडे में रेलवे को तीन करोड़ का नुकसान, क्रूरता मानकर पति का तलाक मंजूर
बिलासपुर. बिलासपुर में पत्नी के दुर्व्यवहार से रेलवे स्टेशन मास्टर को नौकरी में निलंबन झेलना पड़ा। पत्नी के इस तरह के व्यवहार से क्षुब्ध होकर पति ने तलाक के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई। कोर्ट ने पत्नी के इस व्यवहार को क्रूरता माना एवं पति के तलाक की याचिका को स्वीकार किया है। मामले की सुनवाई जस्टिस रजनी दुबे एवं जस्टिस संजय कुमार जायसवाल की बेंच में हुई। याचिकाकर्ता विशाखापत्तनम निवासी स्टेशन मास्टर की 12 अक्तूबर 2011 को भिलाई के चरोदा निवासी युवती से हिन्दू रीति रिवाज से शादी हुई।…
Read Moreछत्तीसगढ़-बिलासपुर से पूर्व विधायक के बेटे का गिरा मोबाइल, खाते से 3 लाख पार
रायपुर/ बिलासपुर. पूर्व विधायक स्व बद्रीधर दीवान के बेटे चेतनधर दीवान का शनिचरी बाजार में मोबाइल गिर गया था. किसी ने मोबाइल में स्टॉल फोन पे के माध्यम से 3 लाख रूपए पार कर दिए. सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पूर्व विधायक स्व बद्रीधर दीवान के बेटे चेतनधर दीवान दीपावली के दिन किसी काम से शनिचरी बाजार गए थे. इस दौरान उसका मोबाइल कहीं गिर गया. चेतन ने आसपास मोबाइल की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला. दीपावली की छुट्टी होने के…
Read Moreछत्तीसगढ़-बिलासपुर में कार कंपनी के यार्ड में लगी आग, 13 गाड़ियां जलकर खाक
बिलासपुर। बिलासपुर में एक कार कंपनी के यार्ड में खड़ी एक्सीडेंटल कारों में अचानक आग लग गई. इस आगजनी की घटना में 13 पुरानी कारें पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं. घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं आग लगने की सूचना पर दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. यह घटना सकरी थाना क्षेत्र की है. आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके.…
Read Moreछत्तीसगढ़-बिलासपुर के व्यापार विहार में कचरा डंप, हाईकोर्ट ने आयुक्त से मांगा शपथ पत्र
बिलासपुर. बिलासापुर के व्यापार विहार में कचरा डंप करने के मामले में हाईकोर्ट ने संज्ञान लेकर नगर निगम से जवाब मांगा है। सोमवार को चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में निगम की ओर से बताया गया कि कचरा उठवाकर अधिकांश क्षेत्र को साफ कर लिया गया है। ठेका कंपनी को भी चेतावनी दी गई है। कोर्ट ने निगम आयुक्त को संबंधित दस्तावेज के साथ शपथ पत्र पर जानकारी प्रस्तुत करने कहा है। बता दें कि निगम ने व्यापार विहार तारामंडल के पीछे दो करोड़ रुपये की लागत से ऑक्सीजोन का…
Read Moreछत्तीसगढ़-बिलासपुर में बेटी के प्रेमी का अपहरण, हत्या के 6 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। जिले के चिल्हाटी गांव में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. प्रेमिका से मिलने गए युवक की लड़की के घर वालों ने पिटाई की और फिर रस्सी से गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई कर रही है. जानकारी के अनुसार, पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटी में रविवार को एक युवक का शव मिला. मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे और लाश से कुछ दूर उसकी…
Read Moreछत्तीसगढ़-बिलासपुर में सेंट्रल जेल के कैदी की मौत, तबियत बिगड़ने पर कराया था अस्पताल में भर्ती
बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल में हत्या के आरोप में उम्र कैद की सजा काट रहे एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई. कैदी की तबियत बिगड़ने पर उसे सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. वहीं उसके साथ सजा काट रहे उसके बेटे का इलाज रायपुर में चल रहा है. मृतक के शव का सिम्स में पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चल सकेगा. जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र निवासी 61 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह कुर्रे और उसके…
Read Moreछत्तीसगढ़-बिलासपुर में बदमाश को सड़क पर बैठकर शराब पीने से रोका, गाली देने पर भीड़ ने जमकर पीटा
बिलासपुर। न्यायधानी में बदमाशों के हौसले काफी बुलंद हैं, शहर में आए दिन मारपीट और चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं। शुक्रवार रात सीपत रोड में एक आदतन बदमाश बीच सड़क पर बैठकर शराब पीने लगा। इस दौरान वहां मौजूद युवकों ने उसे ऐसा करने से मना किया, जिस पर वह भड़क उठा और समझाईश देने वाले युवकों से गाली-गलौच करते हुए धमकाने लगा। इस दौरान युवकों ने उसकी सरेराह लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, शराबी…
Read Moreछत्तीसगढ़-बिलासपुर में 200 करोड़ से बनेगा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, मुख्यमंत्री विष्णु देव ने किया धन्वन्तरि पूजन
बिलासपुर. धनवंरी जयंती और नौवें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 200 करोड़ की लागत से बने सिम्स बिलासपुर के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का वर्चुअली लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कोनी में आयोजित लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के लोग जितना ज्यादा स्वस्थ रहेंगे, देश की प्रगति उतनी ही तेजी से होगी। पूरी दुनिया के लोग योग और पंचकर्म के लिए भारत आते है और आने वाले समय में इनकी संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार…
Read Moreछत्तीसगढ़-बिलासपुर में बदमाशों ने युवक को लोहे के पाइप से पीटा, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले काफी बुलंद है। शहर में आए दिन चाकूबाजी, मारपीट और लूट की वारदातें सामने आ रही है। बीते शनिवार की देर रात पुराना बस स्टैंड पर एक बदमाश ने एक अन्य युवक पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले में संज्ञान लेते हुए अज्ञात बदमाश की तलाश में जुट गई है। शहर में…
Read Moreछत्तीसगढ़-बिलासपुर में बुनकर समिति अध्यक्ष गिरफ्तार, पति-पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र के ग्राम लखराम में करीब एक महीने पहले हुए दंपति की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने महामाया कोसा बुनकर सहकारी समिति मर्यादित के अध्यक्ष सतीष कुमार देवांगन को गिरफ्तार किया है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सतीष देवांगन मृतक पति-पत्नी को उधार की रकम वापस करने के लिए प्रताड़ित कर रहा था, जिससे तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया. मृतक परसराम देवांगन और उनकी पत्नी पार्वती देवांगन रतनपुर क्षेत्र के ग्राम लखराम के देवांगन सामुदायिक भवन में रहकर बुनाई का काम करते थे. बीते…
Read Moreछत्तीसगढ़-बिलासपुर में पैसों के विवाद में युवक का अपहरण, बेरहमी से पिटाई के चलते मौत
बिलासपुर. बिलासपुर में पैसे के लेनदेन के विवाद मामले में एक युवक का अपहरण कर हत्या का मामला सामने आया है।पहले युवक की बेरहमी से पिटाई की गई बाद में अधमरा होने के बाद युवक को गली में फेंक कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही और हत्या को दुर्घटना का रूप देने का आरोप लगाया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। तोरवा थाना क्षेत्र…
Read Moreछत्तीसगढ़-बिलासपुर में शादी का झांसा देकर अश्लील फोटो-वीडियो बनाए, ब्लैकमेलिंग पर आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से एक सेक्सटॉर्शन का मामला सामने आया है. आरोपी ने पहले युवती से दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया. दो साल तक आरोपी युवती का शारिरिक शोषण करता रहा. अब जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो उसने शादी से इनकार कर दिया और युवती के अश्लील वीडियो और तस्वीर दिखाकर उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा. मामले में पीड़िता की शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, 22 अक्टूबर…
Read More
