नई दिल्ली भारत की अध्यक्षता में 12-13 सितंबर को हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली आएंगे। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रपति जिनपिंग की यात्रा का आधिकारिक कार्यक्रम अभी नहीं आया है लेकिन उनके दौरे को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वे एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आ रहे हैं। जिनपिंग की भारत यात्रा करीब सात सालों के बाद हो रही है। इससे पहले वे अक्तूबर 2019 में द्विपक्षीय वार्ता के लिए भारत आए थे। सूत्रों ने कहा कि जिनपिंग…
Read Moreदुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी, अफ्रीका दिखेगा बड़ा; यूरोप-अमेरिका छोटे, भारत ने दिया समर्थन
न्यूयॉर्क दुनिया को देखने और समझने के तरीके में बड़ा बदलाव आने वाला है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक नए वर्ल्ड मैप को अपनाने के पक्ष में मतदान किया है। इस नक्शे में अफ्रीका का आकार पहले के मुकाबले बड़ा दिखाई देगा, जबकि उत्तरी अमेरिका और यूरोप छोटे नजर आएंगे। नए नक्शे को ‘इक्वल अर्थ कार्टोग्राफिक प्रोजेक्शन’ कहा जाता है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक इसका मकसद दुनिया के महाद्वीपों के भू-भाग को ज्यादा सटीक तरीके से दिखाना है। प्रस्ताव के पक्ष में भारत समेत 164 देशों ने वोट किया, जबकि…
Read MoreRashifal 6 September: रविवार को इन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा, धन लाभ के बनेंगे योग
मेष अपने विचार जाहिर करने में संकोच न करें। आत्मविश्वास की कमी को अपने ऊपर हावी न होने दें क्योंकि यह केवल आपकी समस्या को मुश्किल बनाएगा और आपकी ग्रोथ को धीमा कर सकता है। जो लोग लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे उन्हें आज कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने शरीर को फिर से जीवंत करने और फिट बनने के लिए अंतहीन योजना बनाएंगे। वृषभ जिन व्यापारियों और कारोबारियों का संबंध विदेशों से है, उन्हें आज धन हानि होने की संभावना है,…
Read Moreशिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं: सीएम योगी
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कि शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। राजनीति के चश्मे से देखने वालों को 2017 के बाद प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में आया आमूलचूल परिवर्तन दिखाई नहीं देगा। उन्होंने प्रदेशभर के शिक्षकों का आह्वान किया कि वे शिक्षा व्यवस्था में उत्कृष्टता और नवाचार को लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा आगे बढ़ाएं। यही स्वस्थ प्रतिस्पर्धा प्रदेश और देश का भविष्य बनाएगी। सीएम योगी शनिवार को शिक्षक दिवस पर बेसिक व माध्यमिक शिक्षा के राज्य अध्यापक पुरस्कार एवं मुख्यमंत्री अध्यापक पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर…
Read Moreनेपाल बाढ़ के बाद राहत शिविरों में महिलाओं की मुश्किलें बढ़ीं, ‘पैड हैं मगर अंडरवियर नहीं’
काठमांडू नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने हजारों लोगों की जिंदगी तबाह कर दी है. घर उजड़ गए, सामान बह गया और बड़ी संख्या में लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं. लेकिन बाढ़ से बच निकलने के बाद भी महिलाओं की मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं। AFP की ग्राउंड रिपोर्ट में नेपाल के राहत शिविरों में रह रही महिलाओं की ऐसी परेशानियां सामने आई हैं, जिन पर आमतौर पर आपदा के दौरान कम बात होती है. महिलाओं के लिए पीरियड्स, साफ पानी, टॉयलेट, कपड़े और प्राइवेसी जैसी रोजमर्रा…
Read Moreपीएम श्री केवी क्रमांक 5 में गुरुओं को नमन, हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस
ग्वालियर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 5, शास्त्री नगर में शिक्षक दिवस समारोह उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री मनीष तिलक, प्राचार्य के स्वागत एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, स्नेह एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किए। वरिष्ठ विद्यार्थियों ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए कक्षाओं का संचालन किया और अध्यापन के दायित्व का अनुभव प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, भाषण एवं अन्य…
Read Moreईशा रिखी ने बादशाह से तलाक पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- निजी जिंदगी का तमाशा नहीं बनाऊंगी
मुंबई ईशा रिखी…पिछले कुछ महीनों से यह नाम सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है और अब एक बार फिर चर्चा में है। ईशा रिखी पांच महीने पहले तब सुर्खियों में आई थीं, जब उन्होंने रैपर-सिंगर बादशाह के साथ गुपचुप शादी की थी। पर उनकीं ने तस्वीरें शेयर कर पोल खोल दी थी। अब ईशा रिखी 'बिग बॉस 20' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वह बतौर कंटेस्टेंट नजर आएंगी। पर इसी बीच उन्होंने और बादशाह ने तलाक का ऐलान कर दिया है। दोनों की शादी 5 महीनों में ही टूट…
Read Moreगोरखनाथ मंदिर की गोशाला में सीएम योगी ने की गोसेवा
गोरखपुर। शुक्रवार रात गोरखपुर आए गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के बाद शनिवार सुबह मंदिर की गोशाला में गोसेवा की। उन्होंने गोशाला का भ्रमण कर गोवंश का हाल जाना और उन्हें दुलारकर अपने हाथों से गुड़ खिलाया। शुक्रवार देर रात तक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अनुष्ठान में व्यस्त रहने के बावजूद शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी की दिनचर्या परंपरागत रही। उन्होंने प्रातःकाल गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया और अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर जाकर…
Read Moreईरान युद्ध की जानकारी लीक होने से ट्रंप परेशान? 50 सैन्य अधिकारियों का कराया पॉलीग्राफ टेस्ट
वाशिंगटन ईरान युद्ध से जुड़ी अहम जानकारी मीडिया तक पहुंचने के मामले में अमेरिका ने जांच तेज कर दी है. पेंटागन (संयुक्त राज्य अमेरिका के रक्षा विभाग ) ने करीब 50 ज्वाइंट स्टाफ सदस्यों का ट्रंप सरकार ने पॉलीग्राफ टेस्ट कराया है. जांच का मकसद यह पता लगाना है कि ईरान युद्ध से जुड़ी गोपनीय जानकारी पत्रकारों तक किसने पहुंचाई। पहले जानते हैं पॉलीग्राफ टेस्ट क्या है. पॉलीग्राफ टेस्ट (Polygraph Test) को आम भाषा में लाई डिटेक्टर टेस्ट (Lie Detector Test) या झूठ पकड़ने वाली जांच कहा जाता है. इसमें…
Read Moreयोगी सरकार ने ताइवान की टेक कंपनियों को दिया यूपी में निवेश का न्योता
योगी सरकार ने ताइवान की टेक कंपनियों को दिया यूपी में निवेश का न्योता ताइपे में आयोजित ‘सेमिकॉन 2026’ में सेमीकंडक्टर और उन्नत प्रौद्योगिकी इकोसिस्टम का किया प्रदर्शन प्रदेश में डाटा सेंटर परियोजनाओं के लिए उत्तर प्रदेश ने पेश किए निवेश के अवसर ताइवान कंपनियों के समक्ष नीतिगत प्रोत्साहनों, बुनियादी ढांचे और कुशल प्रतिभा को किया प्रस्तुत ताइपे/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार राज्य को सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और उन्नत प्रौद्योगिकी के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही…
Read Moreभोपाल की 576 कॉलोनियों पर होगी कार्रवाई, घर में दुकान-कॉम्प्लेक्स चलाने वालों की बढ़ी मुश्किलें
भोपाल मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में प्रशासनिक अधिकारियों व दूसरी एजेंसियों में रहवासी इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों पर कार्रवाई का मामला केवल नगर निगम पर छोड़ दिया है। जिन घरों में दुकान व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स चल रहे है, उनमें बड़ी हिस्सेदारी नजूल, बीडीए व हाउसिंग बोर्ड की भी है। अरेरा कॉलोनी से एमपी नगर, अशोका गार्डन से बैरागढ़ तक नजूल पट्टों की जमीन है। जिला प्रशासन के रेकॉर्ड के अनुसार, शहर में 576 कॉलोनियां नजूल जमीनों या गैर अनुमोदित ले आउट्स पर बसी है। बीडीए हाउसिंग के 50 प्रोजेक्ट है। यहां…
Read Moreसिंधु नदी पर भारत का बड़ा दांव, लद्दाख में बना रॉक चेक डैम; पाकिस्तान की बढ़ी टेंशन
नई दिल्ली भारत का पहला 'रॉक चेक डैम' सिंधु नदी पर लद्दाख में बना रहा है. जिससे किसानों को आसानी से पानी मिलेगा. यह डैम बिना सीमेंट के सिर्फ प्राकृतिक पत्थरों से बनाया गया है. ऐसे में यह कदम न सिर्फ स्थानीय किसानों के लिए संजीवनी है, बल्कि पाकिस्तान की तरफ पानी बहने से पहले अपने जल संसाधनों का भरपूर उपयोग करने की भारत की नई रणनीति को भी स्पष्ट रूप से दर्शाता है. भारत ने एक तरह से पाकिस्तान को भी क्लीयर संदेश दिया है कि सिंधु नदी को…
Read Moreयूपी के जर्जर स्कूलों का होगा कायाकल्प, प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 15.43 करोड़ जारी
लखनऊ प्रोजेक्ट अलंकार के तहत प्रदेश के जर्जर, निष्प्रयोज्य और अधूरे माध्यमिक विद्यालय भवनों के पुनर्निर्माण के लिए 15.43 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी की गई है। इसमें बिजनौर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सरकड़ा के जर्जर व निष्प्रयोज्य भवन के पुनर्निर्माण के लिए 6.97 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मानिकपुर के लिए 5.75 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं, जिसकी पहली किस्त के रूप में 2.75 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजापुर के अधूरे विद्यालय भवन को…
Read Moreधामी सरकार का बड़ा फैसला, ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स-फ्री
देहरादून। उत्तराखंड की पहचान केवल हिमालय, नदियों और प्राकृतिक सौंदर्य तक सीमित नहीं है। यह धरती सदियों से संतों, साधकों और आध्यात्मिक परंपराओं की तपोभूमि रही है। इसी आध्यात्मिक विरासत को बड़े पर्दे पर सामने लाने वाली फिल्म ‘हनुमान अंश’ को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित इस फिल्म को उत्तराखंड में टैक्स-फ्री किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं फिल्म देखने के बाद इसके संदेश से प्रभावित…
Read Moreमुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में कुंभ की तैयारियों में तेजी, संतों और धार्मिक संस्थाओं के लिए भूमि आवंटन शुरू
देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार की धरती पर जब कुंभ का आयोजन होता है, तो यह केवल एक धार्मिक मेला नहीं रहता, बल्कि आस्था, अध्यात्म, संस्कृति और परंपराओं का विराट संगम बन जाता है। देश के अलग-अलग हिस्सों से करोड़ों श्रद्धालु गंगा स्नान और संतों के दर्शन के लिए हरिद्वार पहुंचते हैं। वहीं साधु-संतों, अखाड़ों, आश्रमों और धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं के शिविरों से मेला क्षेत्र एक अलग ही आध्यात्मिक दुनिया का रूप ले लेता है। इसी भव्य आयोजन को लेकर हरिद्वार कुंभ मेला प्रशासन ने तैयारियों को गति देना शुरू कर दिया है। इस…
Read More
