वाशिंगटन डीसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पूर्व वकील अलीना हब्बा मिल्डन को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। मामला 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 440 करोड़ रुपये के एक कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ा है। आरोप है कि हब्बा ने अमेरिकी न्याय विभाग में काम करते हुए वेनेजुएला के एक कारोबारी परिवार के साथ करोड़ों डॉलर का समझौता किया था। इस खबर के सामने आने के बाद ट्रंप ने भी इसे गलत बताते हुए कहा है कि ऐसा बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जा सकता। ट्रंप ने पूरे मामले को बताया…
Read MoreTag: Controversy
हैदराबाद में दुर्गा विसर्जन जुलूस पर अंडा फेंकने से बवाल, विरोध-प्रदर्शन के बाद बढ़ा तनाव
हैदराबाद हैदराबाद में देवी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन जुलूस के पास अंडा फेंके जाने की घटना सामने आई है। रविवार तड़के हुई इस घटना के बाद जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है। आपको बता दें कि यह घटना मदान्नापेट पुलिस थाना क्षेत्र में रात करीब 2 बजे हुई। इसके बाद जुलूस में शामिल लोगों और कुछ स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंडा जुलूस के पास गिरा था। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299…
Read Moreदिल्ली की रामलीला में जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
नई दिल्ली दिल्ली में एक रामलीला कार्यक्रम में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के साथ-साथ कॉकरोच का 30 फुट ऊंचा पुतला भी जलाया जाएगा. इसे लेकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उठा रहे हैं. वहीं, आयोजकों का कहना है कि इस पहल का मकसद सफाई को बढ़ावा देना है. पीतमपुरा में सालाना कार्यक्रम आयोजित करने वाली श्री केशव राम लीला समिति ने कहा कि कॉकरोच गंदगी और मैल का प्रतीक है और इस पहल का मकसद 'स्वच्छ भारत' और 'स्वच्छ दिल्ली' अभियानों के तहत सफाई के बारे में जागरूकता फैलाना है. समिति…
Read Moreअरुणाचल प्रदेश को रणजी ट्रॉफी में बड़ा झटका, प्रशासनिक विवाद के चलते नागालैंड के खिलाफ मैच गंवाया
नई दिल्ली अरुणाचल प्रदेश के घरेलू क्रिकेट अभियान को एक और झटका लगा है। टीम ने नागालैंड के खिलाफ अपना रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप का पहला मैच गंवा दिया है। ऐसा प्रशासनिक गतिरोध के कारण हुआ है, जिससे क्रिकेट एसोसिएशन के पास टीम चयन और अन्य कामकाज संभालने के लिए कोई काम करने वाली अथॉरिटी नहीं बची है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होना था, जो 2026-27 रणजी ट्रॉफी सीजन की शुरुआत के साथ ही हो रहा था। इससे पहले, इस हफ्ते की शुरुआत में भुवनेश्वर में…
Read Moreसमय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट 2’ पर विवाद, मुकेश छाबड़ा के खिलाफ शिकायत
समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' पर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. कास्टिंग डायरेक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में गलत भाषा का इस्तेमाल करने को लेकर मुकेश छाबड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. शिकायत में मामले की जांच की मांग की गई है. क्या है पूरा मामला? लेटेस्ट एपिसोड में एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भुवन बाम, मुकेश छाबड़ा और स्टैंड-अप कॉमेडियन कौस्तुभ अग्रवाल बतौर पैनलिस्ट शामिल हुए. शिकायतकर्ता अनुराग श्रीवास्तव ने ये शिकायत दर्ज कराई है. शिकायतकर्ता ने…
Read Moreइंदौर के कार्यक्रम में PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर घिरे राहुल गांधी, BJP नेताओं ने साधा निशाना
नई दिल्ली इंदौर में विपक्षी पार्टी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणियों को लेकर बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की है। राहुल गांधी ने स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मंच पर कुछ बातें कहीं और इशारे किए, जिनसे साफ पता चलता था कि वे प्रधानमंत्री मोदी का मजाक उड़ा रहे थे। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने आज सुबह एक वीडियो बयान में कहा कि राहुल गांधी ने एक मां…
Read MoreBRICS डिनर के वेज मेन्यू पर घमासान, राहुल गांधी के बयान पर रिजिजू का पलटवार
नई दिल्ली नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के भव्य रात्रिभोज (गाला डिनर) में परोसे गए पूरी तरह शाकाहारी मेनू को लेकर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल ने कहा कि भारत में 80 फीसदी लोग मांसाहारी हैं और भारतीय मांसाहारी खाना स्वादिष्ट होता है। राहुल की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर विदेशी मेहमानों को परोसे गए भोजन का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया और कहा कि ब्रिक्स नेताओं ने भारतीय शाकाहारी व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया…
Read Moreराहुल गांधी के नॉन-वेज पोस्ट पर मचा बवाल, BRICS डिनर के वेज मेन्यू से जुड़ी बहस
नई दिल्ली कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर एक अलग बहस छेड़ दी है। अपने पोस्ट में राहुल गांधी ने वेजिटेरियन और नॉन-वेजिटेरियन खाने का जिक्र किया, जिसके बाद लोगों उनकी पोस्ट पर काफी कमेंट कर रहे हैं । राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत में 80% लोग नॉन-वेजिटेरियन हैं। भारत का नॉन-वेज खाना बहुत स्वादिष्ट होता है। राहुल के इस पोस्ट को BRICS समिट में परोसे गए वेज फूड से जोड़कर देखा जा रहा…
Read Moreजयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा में स्कूल को लेकर हंगामा, CJP कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप
जयपुर राजस्थान की राजधानी जयपुर के बगरू इलाके में रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल को लेकर जबरदस्त हंगामा हो गया. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपने अभियान 'स्कूल ठीक करो' के तहत पार्टी के कार्यकर्ता गांव के सरकारी स्कूल की हालत देखने भेजे थे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ दिया. वहीं CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि उनकी टीम के साथियों के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की और गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए. सुबह-सुबह रामपुरा-कंवरपुरा गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में उस समय हंगामा हुआ…
Read Moreतृषा कृष्णन के साथ विजय की तस्वीर पर सियासी घमासान, DMK ने साधा निशाना
चेन्नई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का फोर्ट सेंट जॉर्ज में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पहली पंक्ति में बैठना मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके को पसंद नहीं आया। डीएमके के आधिकारिक मुखपत्र मुरासोली में छपे संपादकीय में पार्टी ने विजय और तृषा के एक-दूसरे का अभिवादन करने और आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान अभिनेता के बैठने की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। बता दें कि पीली साड़ी और हरे रंग का ब्लाउज पहने तृषा विजय के माता-पिता एसए चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर के साथ अगली…
Read Moreश्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता, प्रैक्टिस मैच की पिच पर उठा विवाद
नई दिल्ली श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले प्रैक्टिस मैच खेलने उतरेगी, लेकिन मुकाबले से पहले ही पिच को लेकर नया विवाद सामने आ गया है. भारतीय टीम 7 अगस्त से कोलंबो में नॉनडिस्क्रिप्ट क्रिकेट क्लब (NCC) के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी. हालांकि जिस पिच पर यह मुकाबला होना है, उसने टीम इंडिया के मैनेजमेंट को खुश नहीं किया है l भारतीय टीम की उम्मीद थी कि उसे गॉल टेस्ट जैसी स्पिन मददगार परिस्थितियों वाली विकेट मिलेगी, ताकि बल्लेबाज…
Read Moreहॉकी टीम की भगवा जर्सी पर विवाद, अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने उठाए सवाल
नई दिल्ली FIH वर्ल्ड कप के लिए भारत की महिला और पुरुष हॉकी टीम्स की जर्सी में बड़ा बदलाव देखने को मिला. जर्सी का रंग परंपरागत नीला की जगह केसरिया कर दिया गया है, ऐसे में हॉकी इंडिया का ये फैसला लगातार विवादों में घिरता जा रहा है. अब इस मामले में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान दिलीप तिर्की ने ही अपनी संस्था के फैसले पर सवाल उठा दिए हैं. दिलीप तिर्की ने हॉकी इंडिया के एग्जीक्यूटिव बोर्ड को ईमेल भेजकर कहा कि राष्ट्रीय टीम की…
Read Moreशगुफ्ता अली ने किया दीपिका-शोएब का समर्थन, ट्रोल्स को लगाई जमकर फटकार
टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर बहस छिड़ जाती है. कभी उनकी इंटरफेथ मैरिज, तो कभी निकाह के बाद नाम बदलकर 'फैजा' रखने को लेकर उन्हें ट्रोल किया जाता है. अब इस पूरे विवाद पर एक्ट्रेस शगुफ्ता अली खुलकर उनके समर्थन में उतर आई हैं. सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में शगुफ्ता ने ट्रोल्स को खरी-खरी सुनाते हुए कहा कि अगर दीपिका और शोएब अपनी जिंदगी में खुश हैं, तो दूसरों को इससे परेशानी क्यों हो रही है? 'दोनों खुश हैं,…
Read Moreकाला हिरण फिल्म विवाद: दिल्ली हाईकोर्ट ने मेकर्स को लगाई फटकार
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' को लेकर विवाद जारी है. प्रोड्यूसर अमित जानी की ये मूवी सलमान खान से जुडे़ 1998 के काले हिरण शिकार केस पर बेस्ड है. इसका टीजर रिलीज हो चुका है. सलमान खान ने दिल्ली हाईकोर्ट में फिल्म के खिलाफ याचिका दाखिल की थी. इस मामले को लेकर नया अपडेट आया है. दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान को राहत दी है और मेकर्स के खिलाफ सख्ती बरती है. निर्माता अमित जानी के रवैये पर नाराजगी जताई हुए उनकी आलोचना की है. अमित जानी को…
Read Moreईरान युद्ध में अमेरिकी सैनिकों की मौत छिपाने के आरोपों में घिरा ट्रंप प्रशासन
वॉशिंगटन डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन कथित तौर पर ईरान युद्ध में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की सही जानकारी नहीं दे रहा है। ट्रंप प्रशासन पर मरने वाले सैनिकों की जानकारी छुपाने का इल्जाम पूर्व अमेरिकी रक्षा मंत्री लियोन पैनेटा और दूसरे डिफेंस एक्सपर्ट ने लगाए हैं। रक्षा विभाग ने पिछले ढाई महीनों से प्रेस ब्रीफिंग नहीं की है। इससे इन दावों को बल मिला है कि ट्रंप प्रशासन के अधिकारी नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों के चलते सैनिकों की मौतों को छुपा रहे हैं। पैनेटा ने गार्डियन से बात करते…
Read More
