राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत, डूंगरपुर और जालोर में करोड़ों के फसल बीमा क्लेम का रास्ता साफ

जयपुर  पंचायतीराज चुनाव प्रक्रिया के बीच फसल खराब होने पर बीमा क्लेम के इंतजार में बैठे किसानों के लिए राहत की खबर है। फसल कटाई प्रयोगों और बीमित क्षेत्र को लेकर बीमा कंपनियों की ओर से दर्ज आपत्तियों के निस्तारण के बाद डूंगरपुर और जालोर के किसानों को करोड़ों रुपए का लाभ मिलेगा। अकेले डूंगरपुर में 155 फसल कटाई प्रयोगों पर दर्ज आपत्तियां दूर होने से किसानों को करीब 7.69 करोड़ रुपए का लाभ मिलेगा, जबकि जालोर में दो अलग-अलग प्रकरणों में 13 करोड़ रुपए से अधिक की राशि से…

Read More

राजस्थान ने फसल बीमा योजना में सुधार के लिए केंद्र को भेजे 11 सुझाव

जयपुर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को अधिक पारदर्शी और किसान हितैषी बनाने के लिए राजस्थान सरकार ने केंद्र को 11 बड़े सुधार सुझाव भेजे हैं। इनमें ऋणी किसानों के खातों से बिना सहमति प्रीमियम कटौती पर रोक, खेत स्तर पर नुकसान का आकलन और क्लेम भुगतान में देरी पर बीमा कंपनियों पर स्वतः ब्याज लगाने जैसे प्रस्ताव शामिल है। मंजूरी मिलने पर किसानों को बड़ी राहत मिल सकती है। राज्य सरकार इससे पहले बीमा कंपनियों के साथ अनुबंध में भी कई कड़ी शर्ते जोड़ चुकी है। अब राष्ट्रीय स्तर पर…

Read More

CG के किसानों के लिए अलर्ट: फसल बीमा योजना का लाभ लेने 31 जुलाई तक करें आवेदन, मौसम की मार से मिलेगा सुरक्षा कवच

जगदलपुर. बस्तर जिले में बदलते मौसम और प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को सुरक्षा देने के लिए उद्यानिकी विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है. खरीफ सत्र 2026-27 के तहत 450 हेक्टेयर क्षेत्र को मौसम आधारित फसल बीमा योजना से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है. सभी विकासखंडों में मैदानी अमले को गांव-गांव पहुंचकर किसानों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए हैं. 31 जुलाई तक किसान योजना से जुड़कर अपनी नगदी फसलों का बीमा करा सकेंगे. टमाटर, मिर्च, बैंगन, अदरक, केला, पपीता और अमरूद जैसी फसलें योजना में शामिल…

Read More

31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, धान समेत 10 फसलों के किसानों को मिलेगा सुरक्षा कवच

गरियाबंद. खरीफ मौसम 2026 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान 31 जुलाई तक अपना बीमा करा सकते हैं. कलेक्टर की अध्यक्षता में 16 जुलाई को हुई जिला स्तरीय पर्यवेक्षण समिति की बैठक में अधिकारियों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए. बैठक में बताया गया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ 2026 के लिए जिले में धान सिंचित, धान असिंचित, मक्का, उड़द, मूंग, अरहर, मूंगफली, कोदो, कुटकी और रागी फसलों को अधिसूचित किया गया है. योजना का लाभ ऋणी, अऋणी, भू-धारक, बटाईदार और वनपट्टाधारी किसान…

Read More