इंदौर देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में में हो रहे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के साथ स्वच्छता के संस्कारों की रोशनी दुनियाभर में फैलेगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को होने वाला अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच जीरो वेस्ट थीम पर आयोजित होगा। यहां स्वच्छ भारत मिशन के तहत फोर-व्हील्स सेग्रीगेशन के तहत कचरे को चार हिस्सों में संग्रहीत किया जाएगा। साथ ही विज्ञापन होर्डिंग भी पुन:उपयोग होने वाले मटेरियल से तैयार किए जाएंगे। मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) के साथ मिलकर स्वच्छता के लिए काम करने वाले सृष्टि फाउंडेशन…
Read MoreTag: Indore
इंदौर नगर निगम के 311 एप पर मिलेगी 21 तरह के सुधार की सुविधा, प्रॉपर्टी टैक्स भी खुद कर सकेंगे कैलकुलेट
इंदौर इंदौर नगर निगम द्वारा जारी इंदौर 311 एप पर संपत्तिकर संबंधी नई आनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके माध्यम से नागरिक घर बैठे संपत्तिकर संबंधी दावे-आपत्ति एवं शिकायत दर्ज करने, अपनी संपत्ति का खुद असेसमेंट कर सकेंगे। इसके अलावा की स्वयं की संपत्ति के संपत्तिकर खाते में आवश्यक सुधार हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इस एप में अब शिकायत एवं आवेदनों की लाइव ट्रैकिंग भी हो सकेगी। शिकायतकर्ता जान सकेगा कि उसकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई है या शिकायत किस अधिकारी के पास जांच के लिए है।…
Read Moreइंदौर में कैंसर स्क्रीनिंग का हाईटेक इलाज, रोबोट सिर्फ 12 सेकंड में देगा जांच रिपोर्ट
इंदौर देश भर में तेजी से ओरल कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं. ऐसे में समय रहते बीमारियों की जांच में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस काफी मददगार साबित हो रहा है. रोबोट डिवाइस मुंह से जुड़ी बीमारियों और खासतौर पर कैंसर का पता आसानी से और समय रहते लगा रहा है, जिससे मरीज को बीमारी के गंभीर होने से पहले इलाज मिल सकेगा। हर साल कैंसर की चपेट में आ रहे हजारों लोग भारत में धूम्रपान की लत के अलावा, तंबाकू का सेवन और तरह-तरह के जानलेवा शौक से कैंसर के मामले…
Read Moreसफाई के बाद हवा में भी नंबर-1 बनने की ओर इंदौर, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में दूसरा स्थान
इंदौर स्वच्छता के सिरमौर इंदौर ने अब अपनी आबोहवा को शुद्ध रखने में भी एक नया मुकाम हासिल किया है। 'स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026' में इंदौर ने देश के शीर्ष तीन शहरों में अपनी जगह पक्की कर ली है। सूत्रों की मानें तो इस प्रतिष्ठित सर्वेक्षण में शहर ने दूसरा पायदान हासिल किया है। हालांकि, रैंकिंग की आधिकारिक और अंतिम घोषणा 7 सितंबर को नई दिल्ली में की जाएगी। इस खास उपलब्धि के लिए इंदौर को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाना है। दिल्ली में मिलेगा 'राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सराहना पुरस्कार'…
Read MoreIndore Traffic Alert: रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों पर सख्ती, पहली बार 4 लोगों पर FIR दर्ज
इंदौर देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में ट्रैफिक व्यवस्था की स्थिति को सुधारने के लिए कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। पहली बार इंदौर में रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर एफआईआर दर्ज की गई है। एक ही दिन में चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके जरिए ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सख्त संदेश दिए हैं। चाणक्यपुरी चौराहे पर की गई कार्रवाई इंदौर के चाणक्यपुरी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से चेकिंग अभियान चलाया गया है। इस दौरान ड्रोन सर्विलांस की भी मदद ली जा…
Read Moreअंगदान के बाद नेत्रदान में भी इंदौर बना मिसाल, 16 साल में दान हुए 19 हजार कॉर्निया
इंदौर अंगदान के क्षेत्र में देश में पहचान बना चुका इंदौर अब नेत्रदान में भी मिसाल कायम कर रहा है। शहरवासियों की पहल से पिछले 16 वर्षों में करीब 19 हजार कार्निया एकत्र किए गए हैं। इनमें से कई कार्निया मध्य प्रदेश के अलावा देश के दूसरे शहरों के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे हैं। इनके माध्यम से दृष्टिहीनता से जूझ रहे लोग फिर से दुनिया और अपने प्रियजनों को देख पा रहे हैं। नेत्रदान की इस मुहिम को आगे बढ़ाने में मुस्कान ग्रुप परमार्थिक ट्रस्ट और एमके इंटरनेशनल आई बैंक…
Read Moreइंदौर में बदमाश मुख्तियार पर बड़ी कार्रवाई, 4 करोड़ की संपत्ति सीज; दस्तावेजों की जांच जारी
इंदौर इंदौर क्राइम ब्रांच ने जमीन मालिकों से अवैध कब्जे छोड़ने के बदले रुपए मांगने के मामले में गिरफ्तार बदमाश मुख्तियार की करीब 4 करोड़ रुपए की संपत्ति सीज की है। सोमवार को क्राइम ब्रांच की टीम टीआई जितेंद्र यादव के नेतृत्व में मुख्तियार को लेकर उसके घर पहुंची थी। जांच के दौरान अवैध शेड में बने गोदाम और दुकानों से जुड़े दस्तावेज मिले। क्राइम ब्रांच ने मुख्तियार से इन संपत्तियों की खरीदी और मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज मांगे। संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने के बाद टीम ने उससे जुड़ी…
Read Moreइंदौर में सरकारी जमीन पर कब्जाधारियों का खुलेगा संपत्तिकर खाता, टैक्स वसूली के प्रस्ताव पर मचा विवाद
इंदौर मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में सरकारी व अपने स्वामित्व की जमीन पर कब्जा करने वालों को नगर निगम अब काबिज होने का मजबूत दस्तावेज देने जा रही है। आय बढ़ाने के लिए बेतरतीब प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसमें कब्जाधारियों का संपत्तिकर खाता खोलकर टैक्स वसूला जाएगा। देखा जाए तो छोटी सी आय के लिए निगम बेशकीमती जमीन खो सकती है। कोर्ट में संपत्तिकर दिखाकर कब्जाधारी को बड़ी राहत मिल सकती है जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। इस बात का अहसास एमआइसी सदस्यों को हो गया…
Read Moreइंदौर से दार्जिलिंग-सिक्किम जाना होगा आसान! बागडोगरा के लिए जल्द शुरू हो सकती है सीधी फ्लाइट
इंदौर देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से देश के एक और महत्वपूर्ण पर्यटन केंद्र के लिए सीधी हवाई कनेक्टिविटी शुरू होने की उम्मीद है। एयरलाइन ने इंदौर से बागडोगरा पश्चिम बंगाल के बीच उड़ान शुरू करने को लेकर एयरपोर्ट प्रबंधन से प्रारंभिक स्तर पर संपर्क किया है। सब कुछ तय रहा तो आगामी विंटर शेड्यूल में इंदौर से बागडोगरा के लिए सीधी उड़ान शुरू हो सकती है। हालांकि अभी एयरलाइन की ओर से उड़ान की अंतिम तारीख, समय और सप्ताह में कितने दिन संचालन होगा, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई…
Read Moreइंदौर के ग्रीन बॉन्ड मॉडल पर चलेगा रायपुर, ₹100 करोड़ जुटाने की तैयारी शुरू
इंदौर देश में ग्रीन बांड के जरिए शहरी विकास के लिए पूंजी जुटाने का सफल माडल पेश करने वाले इंदौर नगर निगम के नक्शे कदम पर अब रायपुर नगर निगम भी चल पड़ा है। इंदौर की कार्यप्रणाली और अनुभव के आधार पर रायपुर नगर निगम करीब 100 करोड़ रुपये का बांड जारी करने जा रहा है। बांड जारी करने की पूरी प्रक्रिया में इंदौर नगर निगम के अधिकारियों ने महत्वपूर्ण तकनीकी और प्रशासनिक मार्गदर्शन दिया है। यह बांड जुलाई के अंतिम सप्ताह से अगस्त के पहले सप्ताह के बीच जारी…
Read More10 साल से एयरपोर्ट विस्तार का इंतजार कर रहा इंदौर, 143 एकड़ जमीन की तलाश में अटका प्रोजेक्ट
इंदौर देश के सबसे स्वच्छ शहर और मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा मिले लंबा समय बीत चुका है। इसके बावजूद, शहर को आज भी सीधी वैश्विक कनेक्टिविटी नहीं मिल पा रही है। इस गतिरोध की मुख्य वजह एयरपोर्ट विस्तार के लिए आवश्यक महज 143 एकड़ जमीन का आवंटन रुकना है। सालाना 40 लाख यात्री और 80 फ्लाइट्स का दबाव झेल रहे इस एयरपोर्ट का विस्तार बेहद जरूरी हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा भेजा गया भूमि अधिग्रहण का यह प्रस्ताव लंबे समय से…
Read Moreइंदौर नगर निगम में 92 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला, ED ने कसा शिकंजा; 3 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर दौर नगर निगम के चर्चित फर्जी बिल घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड और निगम के पूर्व सहायक यंत्री अभय सिंह राठौर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ED की जांच में अब तक करीब 92 करोड़ रुपए की वित्तीय अनियमितताओं के दस्तावेजी प्रमाण सामने आए हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि सरकारी धन की हेराफेरी कर अर्जित राशि से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में संपत्तियां खरीदी गईं। इसी के तहत 43 संपत्तियों को अटैच किया गया है।…
Read Moreइंदौर: मधु मिलन–छावनी मार्ग चौड़ा होगा 60 फीट, 100 से अधिक बाधक निर्माण हटाए जाएंगे
इंदौर मधुमिलन-छावनी मार्ग पर वर्षों से ट्रैफिक जाम की समस्या रहती थी, लेकिन अब यह समस्या हल होगी। नगर निगम ने इस मार्ग को 60 फीट चौड़ा करने का मन बना लिया है और इसके लिए दो-तीन दिन में 100 से ज्यादा अतिक्रमण भी हटाने की तैयारी की जा रही है। मेयर पुष्यमित्र भार्गव खुद इस मार्ग पर अतिक्रमण हटाने से पहले रहवासियों से मिलने पहुंचे और रहवासियों से आग्रह किया कि वे अगले दो से तीन दिनों के भीतर अपने-अपने अतिक्रमण खुद हटा लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित…
Read Moreइंदौर में बनेगी 30 मंजिला सबसे ऊंची बिल्डिंग, शॉपिंग मॉल, होटल-रेस्टोरेंट और स्टार्टअप पार्क होगा शामिल
इंदौर सुपर कॉरिडोर पर करीब 8.2 हेक्टेयर जमीन पर स्टार्टअप पार्क के लिए सरकार ने अनुमति दे दी है। इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) पीपीपी मॉडल पर आइटी कंपनियों व स्टार्टअप के लिए इको सिस्टम तैयार कर रहा है। स्टार्टअप पार्क करीब 90 मीटर ऊंचा, यानी 30-32 मंजिल का होगा। यह प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत होगी। इनमें देशभर की बड़ी आइटी व कॉर्पोरेट कंपनियों को जगह दी जाएगी। उन्हें एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेंगी। स्टार्टअप पार्क से 10 हजार युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। पिछले…
Read Moreइंदौर की महिला ने जीती जिंदगी की जंग: 36 मौतों के बीच 72 दिन किया संघर्ष, 16 दिन वेंटिलेटर और 22 दिन ICU में रहीं
इंदौर 67 वर्षीय पार्वती कोंडला ने न सिर्फ मौत को मात दी, बल्कि उस दुर्लभ जीबीएस (गिलियन-बैरे-सिंड्रोम) को भी हराया जिसने उनके शरीर को लकवाग्रस्त कर दिया था। 19.50 लाख का बिल, 72 दिनों का अस्पताल का संघर्ष और परिवार की अटूट श्रद्धा ने मिलकर यह नामुमकिन जीत हासिल की है। 28 दिसंबर को पार्वती पति भेरूलाल कोंडला को सामान्य उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। लगा कि मामूली इंफेक्शन है, लेकिन दूषित पानी में मौजूद कैम्पीलोबैक्टर जेजुनी बैक्टीरिया ने उनके नर्वस सिस्टम पर हमला कर दिया। उसी दिन उन्हें स्कीम 78…
Read More
