मोहसिन नकवी का सपना चकनाचूर, जन-गण-मन पर सावधान खड़ी रही पाकिस्तान टीम, भारत का दबदबा

नागोया नागोया में एशियन गेम्स 2026 के पोडियम पर एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने करोड़ों भारतीयों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया, जबकि पाकिस्तानी खेमे की सारी हेकड़ी निकालकर रख दी। भारत ने फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। जीत के बाद जब विक्ट्री सेरेमनी में भारत का तिरंगा झंडा सबसे ऊपर लहराया और स्टेडियम में 'जन-गण-मन' की गूंज हुई, तो रजत पदक जीतने वाली पूरी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को मजबूरी में सिर…

Read More

नकवी की उल्टी गिनती शुरू! दूसरा टर्म मुश्किल, BCCI दे सकता है बड़ा झटका; महिला एशिया कप विवाद में नया ट्विस्ट

 नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मोहसिन नकवी के लिए एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) में आगे का सफर आसान नहीं रहने वाला है. एसीसी चेयरमैन के तौर पर नकवी का मौजूदा कार्यकाल अप्रैल 2027 में खत्म हो रहा है. एसीसी चेयरमैन के कार्यकाल को बढ़ाने का प्रावधान मौजूद है, लेकिन दूसरे कार्यकाल के लिए सदस्य बोर्ड्स का समर्थन जरूरी होगा।  ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या मोहसिन नकवी को दोबारा इस पद पर बने रहने के लिए पर्याप्त समर्थन मिल पाएगा. मौजूदा हालात में भारतीय…

Read More

PSL में खाली स्टेडियम पर सवाल, नकवी ने भारत पर लगाया आरोप

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी का एक बयान क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है. पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल 2026) में खाली स्टेडियम को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने भारत में पेट्रोल संकट होने का दावा कर दिया, जिससे विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल, पीएसएल 2026 के मुकाबले बिना दर्शकों के कराए जा रहे हैं. जब इस पर सवाल उठे, तो नकवी ने कहा कि पाकिस्तान में कोई ईंधन संकट नहीं है, बल्कि भारत में पेट्रोल की कमी है और वहां…

Read More

मोहसिन नकवी की मौजूदगी में होगा भारत-पाक मुकाबला, ICC से करेंगे अहम बातचीत

कोलंबो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष मोहसिन नकवी रविवार को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच देखेंगे और आईसीसी अधिकारियों से बात भी कर सकते हैं। एक सूत्र ने बताया कि नकवी के साथ पाकिस्तान सुपर लीग के सीईओ सलमान नसीर और मुख्य परिचालन अधिकारी सुमैर अहमद समेत पीसीबी के सीनियर अधिकारी भी श्रीलंका जायेंगे। सूत्र ने कहा ,'' श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दूसरे बोर्ड के अधिकारियों को न्योता दिया है लेकिन नकवी आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और अन्य अधिकारियों से बात करने जा रहे…

Read More

भारतीय खिलाड़ियों के बर्ताव पर भड़के मोहसिन नकवी, बोले— आईसीसी में उठाएंगे मामला

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा है कि अंडर-19 एशिया कप फाइनल के दौरान भारतीय खिलाड़ियों का पाकिस्तानी खिलाड़ियों के प्रति गलत व्यवहार रहा था और वह इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के सामने उठाएंगे। मोहसिन नकवी ने कहा कि अंडर-19 एशिया कप फाइनल के दौरान भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को उकसाते रहे। पाकिस्तान इस घटना की जानकारी आधिकारिक तौर पर आईसीसी को देगा। राजनीति और खेल को हमेशा एक दूसरे से अलग रखना चाहिए। अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान…

Read More

ट्रॉफी चोरी केस में फंसे नकवी, दुबई पुलिस में दर्ज होगा मामला; BCCI का 72 घंटे का अल्टीमेटम

दुबई / नई दिल्ली भारत ने मैदान में पसीना बहाकर एशिया कप 2025 जीता, लेकिन ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमा बैठे हैं मोहसिन नकवी! एशियन क्रिकेट काउंसिल के चीफ पर सनसनीखेज़ आरोप है कि उन्होंने विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपने की बजाय उसे होटल ले जाकर ‘हथिया’ लिया. यह हरकत ना सिर्फ खेल भावना के खिलाफ है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट की साख पर भी सवाल खड़े कर रही है. बीसीसीआई इस बेशर्मी से तिलमिलाई हुई है और अब दुबई पुलिस में चोरी का मामला दर्ज करवाने पर गंभीरता से…

Read More