संजू सैमसन की टीम इंडिया में जगह पर सवाल, क्या वेस्टइंडीज सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

नई दिल्ली संजू सैमसन, आखिर कब तक? तीन मैच, दो नाकामियां और एक बड़ी पारी, जिस पर दो-दो जीवनदान का एहसान है. वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में संजू के बल्ले से 11, 82 और 3 रन निकले हैं. रांची में 82 रन बनाकर उन्होंने जरूर उम्मीद जगाई, लेकिन उस पारी की चमक के पीछे छिपी हकीकत भी देखिए. जब वह 6 रन पर थे, तब उनका कैच छूटा. 42 पर उन्हें दूसरा जीवनदान मिला. यानी संजू की पारी को दो बार विपक्षी टीम ने खुद मौका दिया. सवाल…

Read More

संजू सैमसन ने अफगानिस्तान सीरीज में दिया करारा जवाब, 117 रन और 180 का स्ट्राइक रेट

नई दिल्ली अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक ठोककर खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन इसी सीरीज में संजू सैमसन ने भी चुपचाप अपना जवाब दे दिया. इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर लगातार नाकामी के बाद टीम से बाहर हुए संजू ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों में 117 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल रहे. उनका स्ट्राइक रेट 180 रहा. गंभीर ने कहा कि इंग्लैंड में संजू को बाहर रखना उनके कोचिंग कार्यकाल का सबसे मुश्किल फैसला था. उन्होंने माना कि वर्ल्ड कप जीतने…

Read More

संजू सैमसन का तूफानी जवाब, 22 गेंदों में 57 रन ठोक आलोचकों को दिया करारा उत्तर

नई दिल्ली द‍िल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में संजू सैमसन ने बल्ले से ऐसा जवाब दिया, जिसका इंतजार लंबे समय से था. उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों पर 57 रनों की तूफानी पारी खेली और भारत की 7 विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई. मैच के बाद संजू ने सिर्फ अपनी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि आलोचना, बाहर के शोर और वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी खुलकर बात की. संजू ने माना कि भारतीय क्रिकेटरों के आसपास होने वाली लगातार चर्चा और आलोचना का उन पर असर पड़ता है. उन्होंने…

Read More

क्या टीम इंडिया की टी20 योजनाओं में संजू सैमसन अब सिर्फ स्टेपनी बनकर रह गए?

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट में संजू सैमसन का नाम हमेशा उन खिलाड़ियों में लिया जाएगा, जिनकी प्रतिभा पर शायद ही कभी किसी ने सवाल उठाया हो. लेकिन यह भी उतना ही बड़ा सच है कि उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के साथ हमेशा 'अगर' और 'मगर' जुड़े रहे. कभी टीम में जगह नहीं मिली, कभी लगातार मौके नहीं मिले और जब मिले तो टीम का संयोजन बदल गया. अब एक बार फिर घटनाक्रम ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है, जहां यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या संजू सैमसन टीम इंडिया की…

Read More

संजू सैमसन का धमाका, दिल्ली धराशायी; चेन्नई की 8 विकेट से जीत

नई दिल्ली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर संजू सैमसन ने फिर से कमाल की पारी खेली। इस बार शतक नहीं लगा पाए, लेकिन नाबाद 87 रनों की पारी शतक से कम भी नहीं थी, क्योंकि उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई। चेन्नई की टीम अब 10 में से 5 मुकाबले जीत चुकी है। मंगलवार 5 मई को चेन्नई के सामने 156 रनों का लक्ष्य था, जिसे सीएसके ने 17.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। संजू सैमसन का साथ कार्तिक शर्मा ने निभाया। दोनों…

Read More

MI vs CSK: संजू सैमसन का तूफान, 10 चौके, 6 छक्के और 101 रन, वानखेड़े में बनाया यूनिक र‍िकॉर्ड

 मुंबई आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंड‍ियंस को मसलकर रख द‍िया. इस मुकाबले के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे. सैमसन ने अपनी 54 गेंदों में नाबाद 101 रन की शानदार पारी से महफ‍िल लूट ली, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. उनका स्ट्राइक रेट 187.04 का रहा. यह इस सीजन में उनका दूसरा शतक रहा।  संजू सैमसन के शतक और चेन्नई के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर CSK ने मुंबई इंडियंस को 103 रन से करारी शिकस्त…

Read More

संजू सैमसन ने जसप्रीत बुमराह को पछाड़ा, जीता ICC का बड़ा अवॉर्ड

नई दिल्ली भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को मार्च महीने का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है. उन्होंने इस अवॉर्ड की रेस में जसप्रीत बुमराह और साउथ अफ्रीका के कॉनर एस्टरहुइजन को पीछे छोड़ा. सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत में सबसे अहम भूमिका निभाई. खास बात यह रही कि टूर्नामेंट की शुरुआत में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा भी नहीं थे. टीम ने पहले अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को मौका दिया, लेकिन जब सैमसन को मौका मिला, तो उन्होंने इसे पूरी तरह…

Read More

अपनी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहली बार पीली जर्सी में उतरेंगे संजू सैमसन

चेन्नई इंडियन प्रीमियर लीग का तीसरा मुकाबला सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है. राजस्थान रॉयल्स के साथ एक दशक से ज्यादा समय तक जुड़े रहने वाले संजू सैमसन के लिए ये मुकाबला बेहद भावुक होने वाला है. क्योंकि वह इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अपनी पूर्व टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतरेंगे. वहीं, रविंद्र जडेजा भी अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी के खिलाफ खेलेंगे, जिससे इस मुकाबले में एक अलग भावनात्मक पहलू जुड़ गया है. एक दशक से अधिक समय तक सैमसन…

Read More

संजू सैमसन का जाना राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ा झटका, टीम को होगा भारी नुकसान: फाफ डुप्लेसी

नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसी का मानना है कि जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स और विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पर्याय बन चुके हैं, इसी तरह से संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स का चेहरा माना जा सकता था। फाफ ने कहा कि आरआर से संजू का जाना टीम के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। सैमसन राजस्थान रॉयल्स की तरफ से दो कार्यकाल में 11 सत्र में खेले। वह इस टीम के सबसे सफल खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने रॉयल्स की तरफ से…

Read More

Sanju Samson का बड़ा खुलासा: सुबह उठकर भी यकीन नहीं होता… T20 वर्ल्ड कप के बाद कही दिल की बात

 नई दिल्ली   भारत की टी20 वर्ल्ड कप खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि देश आने वाले कई वर्षों तक वैश्विक क्रिकेट पर राज करने के लिए तैयार है। रविवार को बीसीसीआई नमन पुरस्कार 2026 के मौके पर सैमसन ने भारत की जीत के सफर के दौरान अपने प्रदर्शन की तुलना एक फिल्म से की और कहा कि उन्हें अब भी इस पर यकीन नहीं हो रहा है। पिछले रविवार की जीत के बारे में पूछे जाने पर सैमसन ने कहा, ''अब भी जब…

Read More

संजू सैमसन की चमक से खुश राहुल द्रविड़, बोले- टूर्नामेंट में ऐसा करना आसान नहीं

नई दिल्ली पूर्व भारतीय कप्तान और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने रविवार को कहा कि देश की समृद्ध क्रिकेट प्रतिभा अब मैदान पर असली सफलता में बदल रही है और वैश्विक टूर्नामेंटों में लगातार मिल रही जीत भारतीय क्रिकेट में लंबे समय से मौजूद प्रतिभा को दर्शाती है। पिछले दो वर्षों में भारत ने आईसीसी टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने पुरुषों के पिछले दो टी20 विश्व कप, महिला वनडे विश्व कप, पुरुष अंडर-19 विश्व कप और महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप जीते हैं।   'ये देखना वाकई…

Read More

संजू सैमसन ही नहीं, ये खिलाड़ी भी था प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का असली हकदार, डिविलियर्स ने किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली भारत ने 2026 टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टूर्नामेंट के बीच में एक हार के बाद टीम ने शानदार वापसी की और फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने अपने '360 शो' में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट किसे मिलना चाहिए इस पर एक बड़ी बात कही है। हालांकि, यह खिताब आधिकारिक तौर पर संजू सैमसन को मिला, लेकिन डिविलियर्स का मानना है कि जसप्रीत बुमराह इस पुरस्कार के उतने…

Read More

कंबैक किंग Sanju Samson: टीम से अंदर-बाहर होते रहे, अब बने टीम इंडिया के सुपरस्टार

नई दिल्ली साल 2015…केरल से एक खिलाड़ी आता है, जिसे जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाता है। वे जिम्बाब्वे के दौरे पर जाते हैं। पहले मैच में उनको मौका नहीं मिलता, लेकिन 19 जुलाई 2015 को दूसरे मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाते हैं और अपना इंटरनेशनल डेब्यू कैप हासिल करते हैं। इस मैच में 7वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं और 24 गेंदों में एक चौके की मदद से 19 रन बनाते हैं। 146 रनों का टारगेट भारत…

Read More

फाइनल में संजू सैमसन का धमाका: 10 साल पुराना मार्लन सैमुअल्स का रिकॉर्ड तोड़ा, बनाया सबसे बड़ा स्कोर

अहमदाबाद भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप के फाइनल में अपने करियर की सबसे यादगार पारियों में से एक खेली है। वह टी20 विश्व कप के फाइनल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। संजू सैमसन ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आखिरी मुकाबले में 46 गेंद में 89 रन बनाए। उन्होंने वेस्टइंडीज के मार्लन सैमुअल्स का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2016 में खेले गए टी20 विश्व कप में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20…

Read More

फाइनल में संजू सैमसन का कमाल, विराट कोहली और शाहिद अफरीदी के क्लब में एंट्री

अहमदाबाद  संजू सैमसन रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में अर्धशतक लगाकर विराट कोहली और शाहिद अफरीदी के क्लब में शामिल हो गए हैं। वह टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बैटर बन गए हैं। संजू सैमसन ने फाइनल में कर दिखाया कमाल, कोहली-अफरीदी के क्लब में मारी एंट्री भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। संजू सैमसन ने जारी टी20 विश्व कप में लगातार मैचों में…

Read More