ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर एक स्थित एटीएस सोसायटी के समीप एक सीएनजी बस में लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान

ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर एक स्थित एटीएस सोसायटी के समीप एक सीएनजी बस में आग लग गई। बस चालक समेत तीन लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें :  रेलवे ने लॉन्च किया चार धाम यात्रा टूर पैकेज, अब पूरा होगा यात्रा का सपना

मामला बृहस्पतिवार दोपहर का है। एक निजी बस बिसरख हनुमान मंदिर से राइज चौक की तरफ जा रही थी। जैसे ही बस एटीएस सोसायटी के समीप पहुंची अचानक धुआं निकलना शुरू हो गया। जिस समय आग लगी बस में चालक समेत तीन लोग सवार थे। धुआं देखकर चालक समेत तीनों नीचे कूद गए।
बस सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई

ये भी पढ़ें :  पहलगाम आतंकी हमला: PM मोदी ने अमित शाह से घटनास्थल का दौरा करने को कहा

इस दौरान बस सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। चंद मिनटों में आग ने पूरे बस को अपने आगोश में ले लिया। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि निजी बस एक फैक्ट्री में लगी है। जो नोएडा की तरफ जा रही थी। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बस में सवार तीनों लोग सुरक्षित है।

Share

Leave a Comment