अजमेर में LPG का हाहाकार, एक किलोमीटर लंबी कतार, सिर्फ एक पंप के भरोसे पूरा शहर

अजमेर
राजस्थान के अजमेर शहर में एलपीजी गैस की कमी चिंता का विषय बन गई है। वैशाली नगर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर मंगलवार की सुबह ऑटो चालकों की करीब एक किलोमीटर लंबी कतार लग गई। सुबह छह बजे से ही वाहन चालक अपने टेंपो लेकर गैस भरवाने के लिए कतार में खड़े नजर आए, और दिन बढ़ने के साथ यह लाइन और लंबी होती चली गई।

ये भी पढ़ें :  केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के 2 मुस्लिम संगठनों के खिलाफ लिया बड़ा ऐक्शन, 5 साल के लिए बैन, लगे गंभीर आरोप

एक पंप पर पूरे शहर की निर्भरता
ऑटो चालकों ने बताया कि अजमेर में एलपीजी गैस भरवाने के लिए पूरे शहर में केवल एक ही पंप है। इस वजह से शहर के तमाम ऑटो चालकों को एक ही जगह पर निर्भर रहना पड़ता है। रोजाना घंटों लाइन में खड़े रहने से न सिर्फ उनका समय बर्बाद होता है, बल्कि दिनभर की कमाई पर भी सीधा असर पड़ता है। कई चालकों ने बताया कि सुबह से भूखे-प्यासे लाइन में खड़े रहना उनकी मजबूरी बन गई है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्णय से धर्मनगरी उज्जैन का वातावरण धर्ममय होगा

अतिरिक्त पंप की मांग
स्थानीय लोगों और ऑटो चालकों ने एकमत होकर मांग की है कि शहर में एक और एलपीजी पंप खोला जाए। चालकों ने सरकार और प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द अजमेर में अतिरिक्त एलपीजी पंप की व्यवस्था की जाए, ताकि उन्हें रोजाना इस तरह की मुसीबत का सामना न करना पड़े। फिलहाल, एलपीजी संकट का असर शहर की परिवहन व्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-बीएससी नर्सिंग परीक्षाओं की गोपनीयता भंग, एफआईआर के बाद संदिग्धों से पुलिस कर रही पूछताछ

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment