दिल्ली में जुटेगी 5 हजार की भीड़, PM मोदी अमेरिका से करेंगे अगुवाई… जानें 21 जून को होने वाले योग दिवस की क्या है तैयारी

 

 

देवाशीष शर्मा, न्यूज राइटर, नई दिल्ली, 20 जून, 2023

नई दिल्ली। हर साल की तरह इस साल भी देश में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस बार योग दिवस को खास बनाने के लिए दिल्ली भी तैयार है। आयुष मंत्रालय ने बताया कि 21 जून को दिल्ली में 26 जगहों पर इंटरनैशनल योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। इन 26 जगहों में कर्तव्यपथ , लाल किला, कनॉट प्लेस, सेंट्रल पार्क जैसी जगहों को चुना गया है। इस बार प्रधानमंत्रीन नरेंद्र मोदी भी देश से बाहर होंगे। पीएम 20 जून को अमेरिका दौरे के लिए निकल जाएंगे। इसके चलते वह 21 जून को अमेरिका की धरती से योग दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम का पद संभालने के बाद शायद यह पहला मौका होगा जब प्रधानमंत्री योग दिवस पर देश से बाहर होंगे।

दिल्ली में योग दिवस की क्या तैयारी?

आयुष मंत्रालय ने 21 जून को योग दिवस के मौके पर दिल्ली में की गई तैयारियों के बारे में बताया। केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने बताया कि 21 जून को दिल्ली के 26 जगहों पर योग दिवस मनाया जाएगा। इन जगहों में कर्तव्यपथ, लाल किला, सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस, नेहरू पार्क, लोधी गार्डन, कोरोनेशन पार्क शामिल हैं। एनडीएमसी दिल्ली के 8 जगहों पर योग दिवस का आयोजन करेगा। डीडीए ने भी योग दिवस के लिए खास तैयारी की है। डीडीए 21 जून को दिल्ली की 17 जगहों पर योग दिवस का आयोजन करेगा। पुरातत्व विभाग योग दिवस लाल किले से मनाएगा। एनडीएमसी सदस्य कुलजीत चहल ने बताया कि दिल्ली के अलग-अलग जगहों पर 1500 से 5500 लोगों के जमा होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें :  Good News : ट्रेन में वॉट्सऐप से भी मंगा सकेंगे मनपसंद खाना, रेलवे ने जारी किया नंबर

पीएम मोदी अमेरिका से मनाएंगे योग दिवस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 साल में पहली बार देश से बाहर योग करते दिखाई देंगे। मोदी 21 जून को अमेरिका में रहेंगे। इस दिन मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में योग सत्र को लीड करेंगे। इस दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। पीएम मोदी 21 जून को जब योग दिवस समारोह की अगुवाई करेंगे तब इस सामारोह में 180 देशों के लोग भाग लेंगे। इसमें कलाकार,डिप्लोमेट, स्कॉलर और उद्यमी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के वार्षिक आयोजन का प्रस्ता रखा था।

ये भी पढ़ें :  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का किया उद्घाटन

 

योग दिवस का क्या है इतिहास?

मोदी सरकार के 2014 में आने के बाद से हर साल 21 जून तो योग दिवस मनाया जाता है। पीएम मोदी ने खुद 69वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में योग दिवस का प्रस्ताव रखा था। 11 दिसंबर 2014 को UN के सभी 193 सदस्य ने इस प्रस्ताव पर हामी भरी थी। इस प्रस्ताव को मानते ही यह निश्चय किया गया था कि 21 जून का दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का पहला आयोजन 21 जून 2015 को किया गया था।

ये भी पढ़ें :  किसान आत्महत्या का मामला गूंजा सदन में, विधायक लखेश्वर बघेल ने उठाया नारायणपुर में किसान के आत्महत्या का मामला, मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया सदन से वॉकआउट

 

योग दिवस का महत्व क्या है?

योग दिवस का महत्व लोगों के बीच मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग को बढ़ावा देना है। आज के जमाने में वृद्ध ही नहीं युवा भी कई तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं। इसके चलते लोगों को स्वस्थ रखने के लिए यह एक अच्छा प्रयास है। यही नहीं इससे लोगों का मानसिक और शारीरिक कल्याण भी संभव है।

 

योग दिवस को मनाने के कारण

योग की खोज बहुत साल पहले भारत में ही हुई थी। तब ऋषि-मुनियों ने इसकी महत्वता को समझा था और इसका प्रसार किया था। योग करने से न केवल आपको शारीरिक रूप से शांति मिलेगी बल्कि यह आपके स्ट्रेस और घबराहट को भी कम करने में मददगार साबित होगा। योग दिवस मनाने का कारण लोगों को यह भी बताना है कि इसे करने से शरीर को अनेक प्रकार के लाभ होते हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment