गाजियाबाद में एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी आग, दूर तक सुनाई दी धमाकों की आवाज

गाजियाबाद
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आज एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में भीषण आग लग गई। इससे धमाका होने लगा। ब्लास्ट की आवाज दूर तक सुनी जा रही है। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।

धमाका थाना टीला मोड़ क्षेत्र में दिल्ली-वजीराबाद रोड पर भोपुरा चौक के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिलेंडर से भरे ट्रक में अचानक ही आग लग गई। इसके बाद विस्फोट होने लगा। आवाज दो-तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके की आवाज सुन इलाके के लोग सहम गए और घरों से बाहर निकल आए। इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई और आग को बुझाने का काम शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रक में 150 से 200 तक सिलेंडर हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  UP में बर्ड फ्लू अलर्ट: CM योगी ने चिड़ियाघरों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए

मौके पर पहुंचे अग्निशमन अधिकारी सीएफओ राहुल पाल सिंह ने बताया, "आज सुबह करीब 4:35 बजे साहिबाबाद स्टेशन के पास भोपुरा में एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लग गई। दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाया जा रहा है। आग सुबह करीब 4:35 बजे लगी थी और एलपीजी सिलेंडर भरा ट्रक जल रहा है।"

ये भी पढ़ें :  अखिलेश यादव ने योग दिवस की बधाई दी, सरकार पर कसा तंज, ‘योग’ केवल एक दिवस तक सीमित न रहे

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment