अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने निकाली बाइक रैली

 

महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने निकाली बाइक रैली

महिला बाल विकास मंत्री, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष हुईं शामिल

लगभग 15 किलामीटर की दूरी तय करते हुए वापस तेलीबांधा तालाब में आकर समाप्त हुई।


नेहा शर्मा, रायपुर, 27 फरवरी, 2023

ये भी पढ़ें :  Femina Miss India 2023 : रायपुर की अदिति शर्मा ने प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल किया… अदिति का फाइनल तक का सफर, कहा- अच्छी स्क्रीप्ट होगी तो जरूर करूंगी छत्तीसगढ़ी फिल्म

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब से महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने बाइक रैली निकाली। रैली में महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम, जिला पंयायत रायपुर की अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, महिला बाल विकास विभाग की संचालक दिव्या मिश्रा, यूनिसेफ के राज्य प्रमुख जॉब जकारिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने रैली में गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ सरकार की उद्योग नीति के कारण कोरोना काल में भी स्टील उद्योग ने किया बेहतर प्रदर्शन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रैली तेलीबांधा तालाब से शुरू होकर घड़ी चौक, आमापारा, स्टेशन चौक से होते हुए फाफाडीह चौक, अंबेडकर चौक, केनाल रोड होते हुए लगभग 15 किलामीटर की दूरी तय करते हुए वापस तेलीबांधा तालाब में आकर समाप्त हुई।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment