सात वर्षीय एक लड़की को पड़ोसी ने बनाया हवस का शिकार, फिर बेरहमी से कर दी हत्या

जयपुर

राजस्थान की राजधानी जयपुर में सात वर्षीय एक लड़की के साथ उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने मंगलवार को बताया कि 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने बताया कि यह लड़की सोमवार को लापता हो गई थी।

ये भी पढ़ें :  जनरल उपेंद्र द्विवेदी की दो टूक: अगली बार नहीं दिखेगा 'ऑपरेशन सिंदूर 1.0' जैसा संयम

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) तेजस्विनी गौतम ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस की एक टीम ने तलाशी शुरू की और लड़की का शव उसके परिवार के किराए के घर की छत पर मिला। उन्होंने बताया कि सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक इस लड़की के पिता के साथ काम करता था।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-बूंदी पहुंचे ओम बिरला, नवल सागर झील के किनारे बैठकर विकास को लेकर लोगों से की चर्चा

गौतम ने बताया कि आरोपी युवक सोमवार को लड़की के घर उस समय गया जब उसका परिवार घर पर नहीं था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी और शव को छत पर छिपा दिया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

ये भी पढ़ें :  किसान सम्मान निधि आज होगी जारी, सिरोही से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे राशि ट्रांसफर

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment