गुजरात के सूरत में ऐसी ही दिल को दहला देने वाली घटना, 5 दिन पहले सगाई, दुकान में बैठे-बैठे आया हार्ट अटैक, हुई मौत

सूरत
कुछ दिन पहले सगाई और फिर घर से अर्थी का उठना, किसी भी परिवार के लिए ये सब झेल पाना इतना भी आसान नहीं होता। गुजरात के सूरत में ऐसी ही दिल को दहला देने वाली घटना घटी। यहां ऋषभ गांधी नामक 27 साल के युवक की मौत हार्ट अटैक के चलते उनकी दुकान में हो गई। अपनी टैक्सटाइल की शॉप में श्रषभ आम दिनों की तरह बैठे-बैठे बातें कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पूरा वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है।

ये भी पढ़ें :  भाजपा सदस्यता अभियान शुरू, पहली सदस्यता मोदी ने ली

ऋषभ मूलता जोधरुर के चांदपोल इलाके के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम ऋषभ दुकान पर अपने जीजा और दोस्तों के साथ आम दिनों की तरह बातचीत कर रहे थे। तभी उन्हें प्यास लगी और सामने रखी पानी की बोतल उठाकर उसका ढक्कन खोलकर पानी पीने की कोशिश करने लगे, तभी उन्होंने पाया कि उनके हाथ-पांव काम नहीं कर रहे और फिर वो बैठे-बैठे कुर्सी पर ही लुढ़कने लगे।

अचानक घटी इस घटना का वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। पास बैठे दोस्तों और जीजा ने जैसे ही मामले को समझा, ऋषभ को सीपीआर देना शुरू किया। मगर तब तक ऋषभ ने किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया था। इस बीच जल्दी से फोन पर उनके स्वास्थ्य खराब होने के बारे में बताया गया और कुर्सी पर बैठाकर लिफ्ट के जरिए नीचे पार्किंग तक लाया गया। आनन-फानन में ऋषभ को नजदीकी निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली में चलेंगी 50 नई महिला स्पेशल इलेक्ट्रिक बसें, सुरक्षा होगी मजबूत

मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई है। घटना की बात परिजनों तक पहुंची तो सब हैरान रह गए और नए जुड़ रहे परिवार में भी मातम का माहौल छाया हुआ है। अंतिम संस्कार के लिए ऋषभ का पार्थिव शरीर सूरत से राजस्थान उनके पैतृक गांव लाने के लिए तैयारी शुरू हो गई। जानकारी में सामने आया है कि मृतक अपनी बहन के साथ रहते थे और माता-पिता गांव में ही रहते थे। उन्हें अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर पद्मावती टेक्सटाइल मार्केट में कपड़े की दुकान शुरू की थी।

ये भी पढ़ें :  ₹45 करोड़ पेमेंट केस में फंसा HDFC Bank! जांच की खबर आते ही शेयर में बड़ी गिरावट

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment