आप पार्टी के नेता केजरीवाल ने योजना के रजिस्ट्रेशन को लेकर जानकारी दी, इस पर बीजेपी ने अपनी प्रतिक्रिया दी

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली में महिला सम्मान योजना और बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना के रजिस्ट्रेशन को लेकर जानकारी दी। इसपर बीजेपी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने इसे आप का सबसे बड़ा झूठ करार दिया है।

ये भी पढ़ें :  मंडी में पुल से नीचे गिरी पिकअप वैन, 5 की मौत, सीएम ने जताया दुख

बांसुरी स्वराज ने कहा- आज विश्व की सबसे छोटी प्रेस कॉन्फ्रेस केजरीवाल ने की। इतनी छोटी प्रेस कॉन्फ्रेंस इसलिए की गई, क्योंकि वह झूठ पुराना हो चुका है। पंजाब में भी ऐसी घोषणाएं आप ने की थी। आज तक पंजाब में महिलाओं के खाते में एक रूपया नहीं आया है। एक महिला सांसद के साथ आपके सचिव ने दुर्व्यवहार किया और उसे मुख्य सलाहकार बनाया गया।

ये भी पढ़ें :  आईटीबीपी का 64वां स्थापना दिवस: उधमपुर में शौर्य और पराक्रम की भव्य परेड

संजीवनी योजना के झांसे में दिल्ली के बुजुर्ग न आएं: बांसुरी स्वराज
स्वराज ने कहा कि संजीवनी योजना के झांसे में दिल्ली के बुजुर्ग न आएं। आयुष्मान योजना को आम आदमी पार्टी ने लागू नहीं होने दिया। एक दशक की सत्ता भोगने के बाद ये नाटक आप कर रही है। ये चुनावी जुमले हैं और कुछ नहीं। इस मामले पर हम हाईकोर्ट गए। 11 दिसंबर को आप सरकार ने हाईकोर्ट में एफिडेविट फाइल नहीं किया।

ये भी पढ़ें :  पाकिस्तान ने 14 हिंदू तीर्थयात्रियों को लौटाया, गुरु नानक देव के जन्मोत्सव में जाने से रोका

 

Share

Leave a Comment