हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण को लेकर घेरा घर, संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

रायगढ़

शहर के मिट्ठू मुड़ा मोहल्ला में रविवार की सुबह संतोष चौहान के घर पर धर्मांतरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया. जब कुछ महिलाओं और पुरुषों ने एक विशेष धर्म की प्रार्थना की, तो इसकी आवाज सुनने के बाद शहर हिन्दू धर्म के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए घर को घेर लिया और पुलिस को सूचित किया.

ये भी पढ़ें :  रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा का रजत जयंती वर्ष : ‘‘सदस्य परिचय षष्‍ठ्म विधानसभा’’, ‘‘छत्तीसगढ़ विधानसभा एक परिचय’’ एवं विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के अध्यक्षीय कार्यकाल के ‘‘प्रथम वर्ष’’ शीर्षक से प्रकाशित पुस्तकों का विमोचन छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष

सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम सहित जुट मिल थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने कुछ महिलाओं सहित दो अन्य लोगों को अपने साथ थाने लेकर गई और घर से कुछ सामान भी जब्त किया. वहीं धर्म परिवर्तन की शिकायत मिलने की जानकारी जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल को मिली, जो अपने समर्थकों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान “बटोगे तो कटोगे” जैसे नारे भी लगाए गए.

ये भी पढ़ें :  सरगुजा ओलंपिक में एमसीबी का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 8 स्वर्ण सहित 26 पदकों से गूंजा संभाग

धर्म परिवर्तन की शिकायत पर पहुंचे जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल और हिन्दू संगठन के अंशु टुटेजा का आरोप है कि बीते कुछ दिनों से कुछ मोहल्लों में धर्मांतरण कराने की शिकायतें मिल रही है और वो इस मामले में पुलिस को शिकायत करने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें :  नक्सली स्थापना दिवस मनाने व आत्मसमर्पण नीतियों के विरोध में लगा रहे हैं नक्सली बैनर

वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम का कहना था कि शिकायत मिली है और कुछ लोगों को पुछताछ के लिए थाने में ले जाया गया है. अगर शिकायत सही पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment