आरपीएससी स्कूल लेक्चरर ग्रुप 1 भर्ती परीक्षा 23 जून से, एडमिट कार्ड जारी

जयपुर

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने स्कूल लेक्चरर ग्रुप 1 भर्ती के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अपना एडमिट कार्ड RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी होगी।  

ये भी पढ़ें :  थाईलैंड में बीकानेर की बेटी एंजिला स्वामी ने रचा इतिहास, बनीं मिसेज यूनिवर्स 2025

आरपीएससी स्कूल लेक्चरर ग्रुप 1 भर्ती परीक्षा 23 जून से 4 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। वेबसाइट पर लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लेना न भूलें, क्योंकि परीक्षा के समय यह अनिवार्य होगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment