GST कटौती के बाद PM KISAN Yojana की 21वीं किस्त: किसानों के लिए दिवाली पर बड़ी खुशखबरी!

नई दिल्ली
केंद्र की मोदी सरकार ने GST Rate Cut करके किसानों को ही नहीं पूरे देशवासियों को दिवाली का गिफ्ट नवरात्रि में ही दे दिया। 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू होंगी। रोजमर्रा की जरूरतों का लगभग हर सामान सस्ता हो गया। कुछ वस्तुओं पर तो 0 जीएसटी लगेगा। ये गिफ्ट देश के हर वर्ग के लोग किसानों से लेकर मिडिल क्लास तक सभी के लिए हैं। लेकिन किसानों को दिवाली पर मोदी सरकार एक और तोहफा दे सकती है। ये तोहफा PM KISAN YOJANA की 21वीं किस्त का हो सकता है। पीएम किसान योजना केंद्र सरकार की एक योजना है जिसे किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इससे पहले 2 अगस्त को PM Modi ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से 20वीं किस्त जारी की थी। अब किसानों को अगली किस्त का इंतजार है।

ये भी पढ़ें :  बीएसएनएल ने जनवरी-मार्च तिमाही के लिए 280 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ किया दर्ज: ज्योतिरादित्य सिंधिया

GST Rate Cut के बाद अब दिवाली पर PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त?
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि किसानों को दिवाली या दिवाली से पहले 21वीं किस्त का तोहफा मिल सकता है। पिछले साल की बात करें तो अक्टूबर 2024 में मोदी सरकार ने 18वीं किस्त जारी की थी। इस बार दिवाली 20 और 21 अक्टूबर को पड़ रही है।  ऐसे में संभावना यही है कि इस बार भी अक्टूबर में मोदी सरकार PM Kisan Yojana की 21वीं किस्त जारी कर सकती है। हालांकि, अभी सरकार द्वारा आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें :  7 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से सजेंगे खजराना गणेश, तिल चतुर्थी मेले में जुटेगा जनसैलाब

बैंक खाते में आएंगे 2-2 हजार?
अगर दिवाली से पहले किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये आते हैं तो यह डबल धमाके जैसे होगा। क्योंकि सरकार ने पहले ही जीएसटी की दरों में कटौती कर दी है। 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से New GST Rates लागू हो रहे हैं। सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त (21st installment of the PM Kisan Samman Nidhi Yojana) जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। इस योजना के तहत, पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं, जो 2,000 रुपये की तीन किस्तों में विभाजित होते हैं, सीधे उनके बैंक खातों में।

ये भी पढ़ें :  पारदर्शिता की नई पहल: जीवाजी विश्वविद्यालय में अब कैमरे की निगरानी में होंगे प्रैक्टिकल, बिना वीडियोग्राफी नहीं मिलेंगे अंक

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment