शादी के बाद रिसेप्शन में ही भिड़ गए दूल्हा दुल्हन… एकदूसरे को मारा चाकू, दोनों की दर्दनाक मौत

 

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 21 फ़रवरी, 2023

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को चाकू मारकर एकदूसरे को मौत के घाट उतार दिया है। दोनों का आज रिशेप्शन था। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर थाना क्षेत्र की है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-गरियाबंद में फर्जी दस्तावेज लगाकर बनीं आंगनबाड़ी सहायिका, पुलिस में मामला दर्ज

 

जानकारी के मुताबिक, संतोषी नगर निवासी बशीर अहमद की 19 फरवरी को राजातालाब की रहने वाली युवती कहकशा बानो के साथ शादी हुई थी। आज शाम दोनों का रिशेप्शन भी था। रिशेप्शन की तैयारी में दोनों परिवारों के सदस्य थे। इस बीच दोनों ने तैयार होने के लिए कमरे में गए और अंदर में दोनों के बीच लड़ाई होने लगी।

ये भी पढ़ें :  Ram Mandir Inaugration : 22 जनवरी अयोध्या श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तथा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित

 

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे ने पहले दुल्हन को चाकू मारा, फिर खुद को भी उसी चाकू से घायल कर लिया। इधर घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो अफरा-तफरी मच गई।

 

परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया यहां पर दोनों की मौत हो गई। फिलहाल दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया? इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment