अकाली दल करेगा महिला आरक्षण और परिसीमन बिल का समर्थन, BJP से गठबंधन के संकेत तेज

नई दिल्ली

अकाली दल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि वो महिला आरक्षण और परिसीमन बिल का समर्थन करने जा रहा है. यह ऐलान भी उस समय किया गया है जब शुक्रवार को सुखबीर बादल औ पीएम नरेंद्र मोदी की अहम मुलाकात हुई थी. उस मुलाकात में क्या चर्चा हुई, इसे लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन पंजाब के राजनीतिक गलियारों हलचल तेज है कि दो पुराने साथी फिर साथ आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार में एक और मील का पत्थर, 45 मिनट में लखनऊ से कानपुर

जानकारी के लिए बता दें कि 2020 में अकाली दल और बीजेपी के रास्ते अगल हो गए थे. तीन कृषि कानूनों को लेकर मतभेद पैदा हुए और कई सालों में गठबंधन टूट गया था. लेकिन अब बदले हुए समीकरणों में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को चुनौती देने के लिए दोनों ही दल एक बार फिर साथ आ सकते हैं. अभी तक बीजेपी या फिर अकाली दल ने किसी भी प्रकार के गठबंधन को लेकर कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन संकेत जरूर मिलने लगे हैं कि एक बार फिर आपसी सहमति बन सकती है।

ये भी पढ़ें :  आदि कैलाश यात्रा 1 मई से होगी शुरू, अप्रैल के अंत से मिलेगा परमिट; 30 हजार श्रद्धालु पहुंचे पिछले साल"

यहां पर समझने वाली बात यह है कि अकाली दल का वर्तमान में सिर्फ एक ही सांसद है, ऐसे में लोकसभा में पार्टी सत्तारूढ़ एनडीए की ज्यादा मदद नहीं कर सकती है. इस वजह से भी कयास इस बात के ज्यादा हैं कि पंजाब चुनाव को लेकर कोई सहमति बन सकती है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment