राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए 3705 पदों पर आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू

जयपुर

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर ने पटवारी भर्ती 2025 के तहत फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन नहीं किया था, उनके पास अब सुनहरा मौका है। 23 जून 2025 से लेकर 29 जून 2025 तक अभ्यर्थी 3705 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

प्रक्रिया

तिथि

आवेदन पुनः शुरू

23 जून 2025

आवेदन की अंतिम तिथि

29 जून 2025

आवेदन में संशोधन

30 जून – 6 जुलाई 2025

आवेदन वापस लेने की तिथि

7 जुलाई – 9 जुलाई 2025

17 अगस्त को होगी राजस्थान पटवारी परीक्षा
अब तक इस भर्ती में 6.5 लाख से अधिक आवेदन पहले ही आ चुके हैं और दोबारा विंडो खुलने के बाद 50,000 से ज्यादा नए आवेदन की संभावना है। बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने पहले ही साफ कर दिया है कि पटवारी परीक्षा 17 अगस्त 2025 को ही आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-विधानसभा अध्यक्ष की पहल, अजमेर के विकास रोडमैप पर विशेषज्ञों एवं प्रबुद्धजनों से चर्चा

पदों में बंपर इजाफा

विवरण

संख्या

पहले घोषित पद

2020

बढ़ाए गए पद

1685

कुल पद

3705

 

योग्यता और आयु सीमा
राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। सरकार के नियमानुसार अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य आरक्षित श्रेणियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही, CET स्नातक स्तर पास करना भी जरूरी है। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित (जैसे- NIELIT 'O' Level प्रमाणपत्र, COPA, कंप्यूटर साइंस या एप्लिकेशन में डिग्री/डिप्लोमा, RS-CIT या अन्य समकक्ष मान्यता प्राप्त कंप्यूटर योग्यता) किसी एक योग्यताएं होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-भरतपुर में लोहे के एंगलों से टकराई गौ तस्करों की कार, पुलिस से बचकर भागने चक्कर में चार घायल

परीक्षा पैटर्न
राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया के तहत एक लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जो 300 अंकों के होंगे। उम्मीदवारों को इस परीक्षा को हल करने के लिए कुल 3 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा और गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होगी। यानी हर गलत जवाब पर आपके कुल प्राप्तांक से एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।

ये भी पढ़ें :  जयपुर में फॉलोअप शिविर शुरू, लंबित नागरिक मामलों का होगा समाधान

ऐसे करें आवेदन

    सबसे पहले https://rssb.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
    होमपेज पर "Recruitment Advertisement" सेक्शन में जाएं।
    "Patwari Bharti 2025" से संबंधित नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
    यदि आपने पहले से SSO ID नहीं बनाई है, तो https://sso.rajasthan.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
    SSO पोर्टल पर लॉगिन करें और "Recruitment Portal" चुनें।
    आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
    सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित अपने पास रख लें।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment