हफ्ते में सिर्फ दो बार तेल लगाने से जड़ से मजबूत होंगे आपके बाल

अगर बाल जड़ से मजबूत न हों, तो हेयर फॉल प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है। बालों को जड़ों से मजबूत बनाने के लिए आपको एक हफ्ते में सिर्फ दो बार इस टिप को फॉलो करना है। महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। पुराने जमाने से इस टिप को हेयर हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। दरअसल, आपको बता दें कि हम जिस टिप की बात कर रहे हैं, वो तेल लगाना यानी ऑइलिंग है।

बालों के लिए फायदेमंद आदत
 क्या आप अपने बालों को लंबा, घना और मजबूत बनाना चाहते हैं? अगर हां, तो तेल लगाने की आदत को फॉलो करना शुरू कर दीजिए। एक हफ्ते में 2 बार तेल जरूर लगाएं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए रात में तेल लगाइए और रात भर तेल को लगे रहने दीजिए। और फिर अगली सुबह हेयर वॉश कर लीजिए।

ये भी पढ़ें :  1 अगस्त से बदलेंगे नियम: Google Pay, PhonePe, Paytm यूज़ करने से पहले ये आदतें जरूर सुधारें

गौर करने वाली बात
 अगर आपके पास कम समय है, तो एक घंटे के लिए ही सही, हेयर वॉश से पहले अपनी स्कैल्प पर और अपने बालों पर तेल जरूर लगाएं। अब सवाल ये उठता है कि आपको कौन सा तेल लगाना चाहिए। आप नारियल का तेल, बादाम का तेल, अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑइल या फिर भृंगराज तेल में से किसी भी एक तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। तेल को लगाने से पहले हल्का गुनगुना कर लीजिए और तेल लगाते समय मसाज जरूर कीजिए।

ये भी पढ़ें :  सच्ची घटना पर आधारित भूतिया फिल्म, डिटेक्टिव भी रह गए दंग—गुत्थी अब तक अनसुलझी

मिलेंगे फायदे ही फायदे
 आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेल लगाने की आदत आपकी हेयर हेल्थ को काफी हद तक सुधार सकती है। बालों की जड़ों को मजबूत बनाने के लिए इस आदत को फॉलो किया जा सकता है। बालों में मौजूद पोषण की कमी, रूखापन, डैंड्रफ जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए तेल लगाने की सलाह दी जाती है। सिल्की और शाइनी बालों के लिए भी शैंपू से पहले तेल अप्लाई किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें :  बेटियों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए प्रयास कर, स्काउट-गाइड बनें प्रेरणा स्रोत: उच्च शिक्षा मंत्री परमार

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment