त्यौहारों का सीजन शुरू होते ही स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में, गुड़गांव में पकड़ी नकली मिठाई की फैक्ट्री

गुड़गांव
त्यौहारों का सीजन शुरू होते ही स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने फर्रूखनगर में रेड की मिठाई की दुकानों से मिठाई के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए हैं। वहीं, नकली मिठाई बनाने की फैक्ट्री की सूचना पर जब टीम मौके पर गई तो फैक्ट्री के कर्मचारी और मालिक इस फैक्ट्री को बंद करके भाग गए। अधिकारियों की मानें तो इनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  इंडिगो यात्रियों की चिंता दूर! स्पाइसजेट ने संभाली कमान, 22 नई फ्लाइट्स शुरू

फूड सेफ्टी ऑफिसर रमेश चौहान की मानें तो सूचना के आधार पर जब टीम फर्रूखनगर में पहुंची तो अवैध मिठाई की फैक्ट्री के संचालक को इसकी खबर लग गई। इस पर वह फैक्ट्री बंद कर भाग गया। इसके बाद टीम ने दाे मिठाई की दुकानों पर छापा मारकर आधा दर्जन से अधिक मिठाईयों के सैंपल लिए हैं। इन सैंपल को जांच के लिए लैब में भेज दिया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  समुद्र किनारे खोया कुत्ता 1500 किमी दूर मिला, 3 महीने बाद मालकिन की तड़प हुई खत्म

अधिकारियों की मानें तो त्यौहार के सीजन में लगातार मिलावटी अथवा नकली मिठाई बिक्री की सूचना आती रहती है जिसके आधार पर कार्रवाई की जाती है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि उन्हें जहां भी नकली अथवा मिलावटी मिठाई बिक्री की सूचना मिलती है वह तुरंत ही विभाग को इसकी सूचना दे ताकि इस पर कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-स्वास्थ्य विभाग में 750 करोड़ के घोटाले में केस दर्ज, जांच के घेरे में कई अधिकारी और चार कंपनियां

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment