राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ विधानसभा का बजट सत्र

 
रायपुर

 छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण के साथ हुई. राज्यपाल ने साय सरकार के काम-काज की तारीफ की. उन्होंने कहा कि सरकार ने महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है, खेतिहर मजदूरों के साथ न्याय हुआ है, किसानों के जीवन में खुशहाली आई है. सरकार ने डिजिटलीकरण को बढ़ावा दिया है.

ये भी पढ़ें :  इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य और विधानसभा की रजत जयंती वर्ष है. छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खात्मे की ओर है. किसानों को फसल का उचित दाम दिया जा रहा है. राज्य में खेती को बढ़ावा मिल रहा है. जैविक खेती, जलवायु परिवर्तन पर काम हो रहा है. 69 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है. महतारी वंदन योजना से महिलाओं में समृद्धि आई है.

ये भी पढ़ें :  भरूवाडीह स्थित कालोनी के कमरे में श्री सीमेंट के कर्मचारी की लटकती हुई मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

इसके पहले कार्यमंत्रणा समिति की बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछली बार के समावेशी बजट से मोदी की गारंटी को पूरा किया गया था. इस बजट सत्र में कल्याणकारी, समावेशी बजट आने वाला है. अटल बिहारी वाजपेयी के हर संकल्प को सरकार पूरा करेगी.

ये भी पढ़ें :  राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में आज "दिव्य कला शक्ति" का कार्यक्रम हुआ संपन्न, दिव्यांगजन समाज पर बोझ नहीं हैं : राज्यपाल डेका

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट सत्र में नए विधायक आएंगे. छत्तीसगढ़ में ट्रिपल इंजन की सरकार बन गई है. अब नगरीय क्षेत्रों में विकास कार्यों में सरकार गति लाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगला विधानसभा का सत्र नए भवन में होगा.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment