भोपाल एक जुलाई से ट्रेन से यात्रा करने वालों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। रेलवे प्रीमियम ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी की तैयारी कर रहा है। इसका सीधा असर उन यात्रियों पर पड़ेगा जो नियमित रूप से भोपाल एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, वंदे भारत, अमरकंटक एक्सप्रेस, रीवांचल एक्सप्रेस और भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में सफर करते हैं। खास बात यह है कि किराया बढ़ेगा, लेकिन यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं जस की तस रहेंगी। दो पैसे प्रति किलोमीटर अतिरिक्त रेलवे सूत्रों के मुताबिक, नॉन-एसी कोच में सफर…
Read MoreAuthor: Input News Writer
वर्षाकाल से जुड़ी दिक्कतों का समाधान तत्परता पूर्वक करें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वर्षाकाल से जुड़ी दिक्कतों का समाधान तत्परता पूर्वक करें: मुख्यमंत्री डॉ. यादव त्यौहारों पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें – सजग और संवेदनशील रहें अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस से कलेक्टर्स सहित वरिष्ठ अधिकारियों को दिए निर्देश भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आने वाले दो माह के प्रमुख त्यौहारों पर धार्मिक स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। नागरिकों के हित में प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी संवेदनशील और सजग होकर दायित्व पूरा करें। वर्षाकाल से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान निकाला जाए। किसानों के…
Read Moreटाटा ग्रुप खर्च करेगा 500 करोड़, Air India प्लेन क्रैश में पीड़ित परिवारों के लिए बनाया ट्रस्ट!
मुंबई एयर इंडिया विमान हादसे के बाद देश की कॉर्पोरेट दुनिया से एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील पहल सामने आई है। देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह टाटा संस ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों और प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए 500 करोड़ रुपये की राशि से एक विशेष ट्रस्ट गठित करने का प्रस्ताव रखा है। यह ट्रस्ट शोकाकुल परिवारों की आर्थिक, सामाजिक और चिकित्सा जरूरतों को दीर्घकालिक सहायता प्रदान करेगा। बोर्ड मीटिंग में रखा गया प्रस्ताव टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी “टाटा संस” ने 12 जून को अहमदाबाद में…
Read Moreरायपुर : उत्तरप्रदेश के राज्य मंत्री संजय सिंह गौड़ ने मंत्री रामविचार नेताम से की मुलाकात
रायपुर : उत्तरप्रदेश के राज्य मंत्री संजय सिंह गौड़ ने मंत्री रामविचार नेताम से की मुलाकात मंत्री नेताम ने कहा कि CM के नेतृत्व में सरकार किसान, गरीब, मजदूर और कमजोर वर्गो के विकास के लिए प्राथमिकता के साथ काम कर रही केन्द्र और राज्य की महत्वाकांक्षी विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर हुई चर्चा रायपुर उत्तर प्रदेश सरकार में आदिम जाति, अनुसूचित जाति तथा समाज कल्याण राज्य मंत्री संजय सिंह गौड़ के नेतृत्व में चार सदस्यीय अध्ययन दल छत्तीसगढ़ राज्य के प्रवास पर है। छत्तीसगढ प्रवास के पहले दिन आज…
Read Moreदुखद: हास्य कवि पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन, मारवाड़ी श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
रायपुर राजधानी के मारवाड़ी श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार रायपुर के अशोक प्लैटिनम से निकली कवि पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे की अंतिम यात्रा, यात्रा से पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, गृहमंत्री विजय शर्मा पहुँचे सुरेंद्र दुबे के निवास विख्यात कवि कुमार विश्वास भी पंहुचे. राजकीय सम्मान के साथ सुरेंद्र दुबे की अंतिम विदाई अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे का अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान घाट पर किया जाएगा. राजकीय सम्मान के साथ उनकी विदाई दी जाएगी. अंतिम यात्रा सुबह 10:30 बजे उनके निवास स्थान अशोका प्लैटिनम से…
Read Moreअशोकनगर रेलवे स्टेशन पर मंत्री सिंधिया को मधुमक्खी ने काट लिया, डॉक्टर ने किया प्राथमिक उपचार
अशोकनगर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया है. वे ग्वालियर-बेंगलुरू ट्रेन में बैठकर अशोकनगर पहुंचे थे. जहां पर ये हादसा हुआ है. हालांकि बाद में वे मंच से गाना गाते हुए भी नजर आए थे. ट्रेन में बैठकर अशोकनगर पहुंचे थे सिंधिया केंद्रीय मंत्री और गुना के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार की रात को दस बजे ट्रेन से सफर करते हुए अशोकनगर पहुंचे. यहां सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी मांग के बाद प्रधानमंत्री व रेल मंत्री ने इस ट्रेन की सौगात दी है,…
Read Moreचीनी रक्षा मंत्री से वन टू वन मीटिंग में भी राजनाथ ने किया पाकिस्तानी आतंकवाद और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र
नई दिल्ली/ शंघाई भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में शामिल हुए. चीन के चिंगदाओ में रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान राजनाथ सिंह ने सदस्यों से आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ़ एकजुट होने की गुजारिश की. चीन के इस दौरे में राजनाथ सिंह ने अपने चीनी समकक्ष डोंग जून से भी मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया. राजनाथ ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अब पाकिस्तान के सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ…
Read Moreमध्यप्रदेश पर्यटन विभाग और स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी के बीच फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में एमओयू
भोपाल मध्यप्रदेश को फिल्म निर्माण और क्रिएटिव उद्योग के लिए एक आकर्षक गंतव्य के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी (एसजीएसयू) और मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू का आदान-प्रदान किया गया। इस समझौते का उद्देश्य राज्य में फिल्म प्रोडक्शन, मीडिया शिक्षा, स्किल डवलपमेंट, और युवाओं के लिए रोजगार सृजन के नए अवसरों को बढ़ावा देना है। एमओयू के माध्यम से युवाओं को फिल्म निर्माण, स्क्रिप्ट राइटिंग, कैमरा ऑपरेशन, एडिटिंग, और प्रोडक्शन मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण…
Read Moreपुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु, अमित शाह ने भी की पूजा-अर्चना
पुरी/ अहमदाबाद/ कोलकाता ओडिशा के पुरी में आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी. कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है और सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है. यहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. रथ यात्रा शाम 4 बजे से शुरू होगी. उससे पहले सुबह से विधि विधान शुरू होंगे. ओडिशा के पुरी में आज रथ यात्रा उत्सव मनाया जाएगा. इस मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पोस्ट में लिखा कि भगवान…
Read Moreपेट्रोल पंप वालो ने गाड़ियों में भर दिया पानी मिलाकर डीजल, हिमाकत पर अफसर हैरान!
रतलाम मध्य प्रदेश के पेट्रोल पंपों पर मिलावटी डीजल-पेट्रोल की शिकायतें अक्सर आती हैं. कभी-कभी पेट्रोल पंपों के खिलाफ कार्रवाई भी होती है लेकिन मिलीभगत से मिलावट बेखौफ जारी है. इसका ताजा उदाहरण रतलाम में मिला. रतलाम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम से एक दिन पहले वाहनों का काफिला भोपाल से इंदौर पहुंचा. वाहनों में डीजल भरवाया और जैसे ही काफिले ने आगे बढ़ने का प्रयास किया तो सारे वाहन हिचकोले खाकर बंद हो गए. इसके बाद वाहनों को धक्का देकर साइड में किया गया. भोपाल से रतलाम…
Read Moreरायपुर : बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर टोल फ्री नम्बर 1800-233-1905 हेल्पलाइन जारी
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में आंतरिक सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान हेतु उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर पुलिस विभाग द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1800-233-1905 जारी किया गया है, जो 24 घंटे और सप्ताह के सभी दिनों में सक्रिय रहेगा। इस हेल्पलाइन के माध्यम से राज्य का कोई भी नागरिक, अपने क्षेत्र में मौजूद संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों अथवा उनकी गतिविधियों के संबंध में सूचना सीधे पुलिस प्रशासन को दे सकता है। सूचना देने वाले…
Read Moreरायपुर : लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर : लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लोकतंत्र सेनानियों का संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणास्रोत – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आपातकाल स्मृति दिवस पर सम्मानित हुए लोकतंत्र सेनानी रायपुर लोकतंत्र केवल एक शासन प्रणाली नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक पद्धति है। आज हम लोकतंत्र की फिजा में जिस आज़ादी का अनुभव कर रहे हैं, उसकी कीमत आपातकाल के दौरान कुछ लोगों ने यातना, अपमान और जेलों में समय काटकर चुकाई थी। इन लोकतंत्र सेनानियों की पीड़ा और…
Read Moreमंत्री सारंग के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश के विभिन्न उत्पादों के एक्सपोर्ट को प्रोत्साहित करने राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
मंत्री सारंग के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश के विभिन्न उत्पादों के एक्सपोर्ट को प्रोत्साहित करने राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन नेशनल एक्सपोर्ट को-ऑपरेटिव लिमिटेड के साथ मध्यप्रदेश राज्य सहकारी संघ एवं मंडी बोर्ड के बीच होगा एमओयू प्रदेश के मसालों एवं हैंडीक्राफ्ट उत्पादों के एक्सपोर्ट को प्रोत्साहित करने के आज कार्यशाला का आयोजन भोपाल प्रदेश के विभिन्न उत्पादों विशेषरूप से मसालों एवं हैंडीक्राफ्ट उत्पादों के एक्सपोर्ट को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुक्रवार, 27 जून को भोपाल में राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन नेशनल…
Read Moreरायपुर : मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में धान के त्वरित निराकरण हेतु लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
रायपुर, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक महानदी भवन, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित की गई। बैठक में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा उपस्थित थे। बैठक में बताया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में किसानों से समर्थन मूल्य पर 149.25 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है, जो राज्य गठन के पश्चात अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।उपार्जित धान का कस्टम मिलिंग…
Read Moreऐशबाग आरओबी पर सीएम मोहन यादव का बयान – बिना सुधार नहीं होगा उद्घाटन
भोपाल ऐशबाग रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने साफ किया कि जब तक पुल की तकनीकी खामियों को दुरुस्त नहीं किया जाता, तब तक इसका लोकार्पण नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 90 डिग्री तीखे मोड़ को लेकर जनता की चिंताएं जायज हैं और इस मोड़ को गोल करने की दिशा में जरूरी सुधार किए जाएंगे। यह काम जल्द शुरू होगा। 'पुल टूटेगा नहीं', सीएम ने दिए संकेत जानकारी हो कि नईदुनिया द्वारा आरओबी को लेकर लगातार खबरें…
Read More
