Axar Patel Wedding : अक्षर पटेल बने दूल्हा, लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मेहा पटेल के साथ लिए सात फेरे

 

नेहा शर्मा, नई दिल्ली, 27 जनवरी, 2023

नई दिल्ली। भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल बीती रात दुल्हा बन सात फेरे ले चुके हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से अक्षर की शादी की फोटोज वायरल हो रही है और फैंस क्रिकेटर को अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहे हैं। अक्षर ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड मेहा पटेल से शादी की है। अपने शादी के मौके पर कपल ऑफ व्हाइट आउटफिट में नजर आया है। अक्षर पटेल और मेहा की शादी की फोटोज भी सामने आ चुकी हैं, जिसमें दोनों एक साथ बहुत प्यारे लग रहे हैं। बता दें कि अक्षर पटेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज से ब्रेक ले रखा है।

ये भी पढ़ें :  पहले 3 मंत्री, 56 सीटों की गारंटी! BJP ने आधी रात बंद कमरे में रखी चौंकाने वाली शर्त, सहयोगी दलों की तीखी प्रतिक्रिया

तेजी से वायरल हो रही शादी की फोटोज

सोशल मीडिया पर शादी से लेकर सगाई तक की फोटोज और वीडियोज वायरल हो रही हैं। दूल्हा बने अक्षर खुद अपनी बारात में धमाकेदार तरीके से डांस करते दिखे। इस दौरान उन्होंने कई गानों पर डांस किया। शादी का आयोजन गुजरात के वडोदरा में रखा रखा, जहां निजी रिश्तेदारों के अलावा क्रिकेटर जगत से कई लोगों को देखा गया। शादी में पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ और जयदेव उनादकट को देखा गया।

ये भी पढ़ें :  भारत में कोरोना से मचा हाहाकार, 4308 एक्टिव केस, 44 की मौत, चौथी लहर में मचेगी तबाही?

 

 

बीते साल की थी सगाई

इससे पहले दोनों की सगाई की वीडियोज भी सामने आई थी जिसमें अक्षर और मेहा को एक साथ रोमांटिक डांस करते हुए देखा गया था। बात करें अक्षर की दुल्हनियां मेहा की तो वो पेशे से डाइटीशियन हैं। मेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। मेहा सोशल मीडिया पर अपनी और अक्षर की रोमांटिक फोटोज शेयर करती रहती है। दोनों का रिलेशन काफी पुराना है और बीते साल ही कपल ने सगाई कर सोशल मीडिया पर फोटोज डाली थी।

ये भी पढ़ें :  रूस-पाकिस्तान डील फाइनल, अर्थव्यवस्था को मिलेगा अरबों डॉलर का फायदा

 

Share

Leave a Comment