BAFTA Awards 2026: मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने हॉलीवुड मूवीज़ को पछाड़कर जीता इतिहास रचने वाला अवॉर्ड

लंदन 
BAFTA (ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स) अवॉर्ड्स 2026 में मणिपुरी फिल्म बूंग ने इतिहास रचा है. बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म कैटेगरी में अवॉर्ड जीतने वाली ये पहली इंडियन मूवी है. फरहान अख्तर इस मणिपुरी मूवी के प्रोड्यूसर्स में से एक हैं. इसकी डायरेक्टर लक्ष्मीप्रिया देवी हैं.

बूंग के खिलाफ इस कैटेगरी में फ्रेंच एनिमेटेड साइंस फिक्शन फिल्म आर्को, हॉलीवुड की लाइव-एक्शन एनिमेटेड कॉमेडी लिलो एंड स्टिच, हॉलीवुड एनिमेटेड कॉमेडी ज़ूटोपिया 2 नॉमिनेटेड थीं. स्टेज पर ये अवॉर्ड पैडिंगटन बियर ने दिया. बूंग का बाफ्टा में अवॉर्ड जीतना इंडियन सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है, खासकर नॉर्थ ईस्ट की फिल्मों के लिए. अवॉर्ड सेरेमनी में डायरेक्टर लक्ष्मीप्रिया देवी के अलावा फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर भी मौजूद थे. अवॉर्ड जीतने के बाद लक्ष्मीप्रिया ने जूरी मेंबर्स और बाफ्टा का शुक्रिया अदा किया.

ये भी पढ़ें :  वनप्लस के अपकमिंग फ्लैगशिप किलर OnePlus Nord 6 के लॉन्च और इसके दमदार स्पेसिफिकेशन से जुड़ी खबर के लिए यहाँ 3 शीर्षक और 2 टैग्स दिए गए हैं:

क्या है फिल्म की कहानी?
ये फिल्म एक मणिपुरी गांव में रहने वाले छोटे से लड़के की है. वो अपनी मां के साथ रहता है. जो अकेले ही उसे पाल-पोसकर बड़ा कर रही है. उसके पिता जॉयकुमार रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए थे. जॉय पहले शहर से बाहर नौकरी करता था. लेकिन अचानक से वो कहीं गायब हो गया. उसके गायब होने का कोई सुराग नहीं मिला है. ऐसे समय में वो लड़का अपने पिता को ढूंढ़कर अपनी मां को उनकी जिंदगी का बेस्ट गिफ्ट देना चाहता है. इस मिशन में वो अपने दोस्त के साथ निकल पड़ता है. इस इमोशनल मूवी की कहानी आंखें नम करती है. मणिपुरी में बूंग का मतलब है- छोटा लड़का. मूवी में गुगुन किपगें ने बूंग का किरदार निभाया है.

ये भी पढ़ें :  पापमोचनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना व्यर्थ हो जाएगा व्रत का पुण्य!

डायरेक्टर लक्ष्मीप्रिया देवी के काम की काफी सराहना हो रही है. उन्हें गोवा के बुलबुल चिल्ड्रन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड मिला था. बूंग ने 2024 टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वर्ल्ड प्रीमियर के वक्त सबका ध्यान खींचा था. बूंग को मेलबर्न इंडियन फिल्म फेस्टिवल, मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल और वारसॉ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जबरदस्त सराहना मिली. इसे सिनेमाघरों में पिछले साल सितंबर में रिलीज किया गया था. 

ये भी पढ़ें :  जुनैद खान और खुशी कपूर स्टारर 'लवयापा' का ट्रेलर रिलीज

बूंग को मिले अवॉर्ड के अलावा  BAFTA 2026 में आलिया भट्ट की भी चर्चा रही. वो इवेंट में प्रेजेंटर बनीं. हिंदी में अवॉर्ड प्रेजेंट करने पर उनकी तारीफ हो रही है. एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर Gucci के सिल्वर सीक्वेन गाउन में डेब्यू किया. मीडिया से बात करते हुए आलिया ने बेटी राहा को अपनी इंस्पिरेशन बताया. एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी बेटी 3 साल की हो चुकी है. उसे अपने गानों पर डांस करता देख वो इमोशनल हो जाती हैं.

Share

Leave a Comment