दुर्ग में स्वाइन फ्लू के लगातार मरीज मिलने के बाद बालोद जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा एहतियात बरतने जारी की गई एडवाइजरी 

न्यूज डेस्क, न्यूज राइटर, बालोद, 18 अगस्त 2024

बालोद। प्रदेश के कुछ जिलों में और बालोद के पड़ोसी जिले दुर्ग में स्वाइन फ्लू के लगातार मिल रहे मरीज मिलने के बाद बालोद जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा एहतियात बरतने एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि लगातार बढ़ रहे मौसमी बीमारियों स्वाइन फ्लू के संभावना बनी रहती है। ऐसे में लोगों को खासतौर पर बचाव कार्य करना जरूरी है।स्वास्थ्य संस्थाओं को भारत सरकार द्वार जारी किये गये दिशा निर्देश का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया है।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिलाई जनगणना शपथ

बालोद जिले में भी उपरोक्त मौसमी बीमारियों की बचाव, उपचार व रोकथाम व संक्रमण का फैलाव को कम करने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें बताया गया है कि स्वाइन फ्लू संक्रमण का प्रसार व्यक्ति के लक्षण प्रारंभ होने के 3 से 5 दिवस तक अन्य व्यक्ति को हो सकता है एवं प्रसार सामान्यतः संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आने से फैलता है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment