Balrampur : भगवान शिव के वाहक नंदी के जल पीने का वीडियो वायरल… बड़ी संख्या में जल पिलाने उमड़े श्रद्धालु

 

सतीश शर्मा, न्यूज राइटर, बलरामपुर, 14 जुलाई, 2023

बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत चाकी शिव मंदिर में भगवान शिव के वाहक नंदी को दूध पिलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नंदी के पानी पीने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मंदिर में पहुंच गए और नंदी को पानी पिलाने लगे। गांव के लोग चम्मच से नंदी को दूध पीला रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि नंदी पानी पी रहे हैं। वीडियो में लोग नंदी को पानी पिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  सीजीएमएससी घोटाले की खुलती जा रही परतें, ईडीटीए ट्यूब की खरीदी में भी बड़ा गोलमाल


सावन के महीने में लोग भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए शिवालयों में पहुंच रहे हैं। बलरामपुर जिले के चाकी गांव के शिव मंदिर में स्थापित नंदी महाराज की प्रतिमा के पानी पीने की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को मिली तो बड़ी संख्या में महिलाएं सहित गांव के लोग मंदिर में पहुंचे और चम्मच से नंदी को पानी पिलाने लगे ग्रामीणों का दावा है कि नंदी महाराज पानी पी रहे हैं। नंदी को पानी पिलाने के लिए मंदिर में लोगों की लाइन लगी हुई है।

ये भी पढ़ें :  बिलासपुर में नड्डा की हुंकार...BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल

गांव की बुजुर्ग महिला आशा गुप्ता का कहना है कि वह मंदिर पहुंची और भगवान शिव की सवारी नंदी को चम्मच और लोटे से पानी पिलाया मंदिर में गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। उनका कहना है कि भगवान साक्षात रूप से कलयुग में चमत्कार दिखा रहे हैं गांव के लोग नंदी को पानी पिलाने के लिए पहुंच रहे हैं।

स्थानीय महिला विमला देवी का कहना है कि उन्होंने अपने हाथों से नंदी को पानी पिलाया है। उन्होंने गांव के शिव मंदिर में स्थापित नंदी को चम्मच और लोटे से पानी पिलाया उनका दावा है कि नंदी महाराज ने पानी पी लिया है।

ये भी पढ़ें :  CG CRIME NEWS : सात दिन के मासूम बच्चे के साथ की क्रूरता, मां के साथ सो रहा मासूम आधी रात गायब, जताई गई यह आशंका

 

आपको बता दें कि नंदी के पानी पीने क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अब इसे आस्था कहें या अंधविश्वास वह अलग बात है, लेकिन भक्त इसे आस्था से जोड़कर देख रहें हैं। साथ ही, सावन मास में इसे भोलेनाथ का चमत्कार मान रहे हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment