नोटिस से घबराने वाली नहीं है पार्टी : भारतीय जनता पार्टी

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 15 अप्रैल, 2023

रायपुर। हेट स्पीच के मामले में भारतीय जनता पार्टी के आठ नेताओं को कांग्रेस की शिकायत पर पुलिस ने नोटिस जारी किया है। पुलिस की कार्रवाई पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा इससे घबराने वाली नहीं। हम जवाब देंगे।

गौरतलब है कि कांग्रेस की भाजपा नेताओं के बयानों पर एसएसपी से शिकायत की गई थी। मामले में भाजपा के आठ नेताओं को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें प्रदेश आईटी सेल प्रभारी सुनील एस पिल्लई, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष केदार नाथ गुप्ता, मंडल अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा योगी साहू, विभाग संयोजक भाजपा युवा मोर्चा कमल शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष शुभांकर, छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष नंदन जैन और भाजपा कार्यकर्ता बिट्टू पानीग्रही शामिल हैं। इन सभी से 17 अप्रैल को दोपहर 2 बजे तक जवाब मांगा गया है।

ये भी पढ़ें :  हमने बनाया है हम ही संवारेंगे, नारायणपुर क्षेत्र का होगा चहुमुखी विकास- केदार कश्यप

हेट स्पीच मामले में पुलिस की ओर से नोटिस भेजे जाने पर भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। इस मामले को लेकर भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने ‘सैंया भए कोतवाल अब डर काहे का’ दोहा कहते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार है, पुलिस भी कांग्रेस की है। कांग्रेसियों ने हेट स्पीच के लिए रिपोर्ट नहीं की है। निश्चित रूप से प्रशासन पुलिस प्रशासन पर दबाव है। भाजपा इससे घबराने वाली नहीं है हम जवाब देंगे।

ये भी पढ़ें :  CG CRIME : KBC में लॉटरी लगने के नाम पर ठगी, महिला ने की आत्महत्या, अब अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 7 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे

गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सरकार पुलिस प्रशासन पर दबाव बना रही है। बिरनपुर में सामाजिक सौहार्द्र खराब होने की वजह बीजेपी ने शासन-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन अब प्रदेश में इसे उलट कर राजनीतिक स्वरूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानव जीवन के साथ खिलवाड़ होता है, तो ऐसे अपराधियों के घर बुलडोजर चलना चाहिए। वहीं केंद्र और अडानी की संबंध को लेकर कांग्रेस के नुक्कड़ सभा पर केदार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कुछ नेता जेल में हैं, और कुछ नेता बेल में हैं। राष्ट्र से लेकर राज्य तक यही स्थिति है। इनके पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। जनता ने पूरे देश में कांग्रेस पार्टी को अस्वीकार कर दिया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment