Bholenath Se Shadi : लड़की ने शंकर भगवान से की शादी, बैंड बाजों के साथ पहुंचे बराती

 

देवाशीष शर्मा, न्यूज राइटर, झांसी, 24 जुलाई, 2023

उत्तर प्रदेश के झांसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने किसी और से नहीं बल्कि शंकर भगवान से ही विवाह कर लिया। इसके लिए बकायदा बैंड-बाजों के साथ बारात विवाह स्थल पर पहुंची। बताया गया कि अन्नपूर्णा कॉलोनी की रहने वाली गोल्डी नाम की इस लड़की ने शंकर भगवान को अपने पति के रूप में स्वीकार करने की इच्छा परिवार को बताई। परिवार के सदस्यों ने भी बेटी की इच्छा पर अपनी सहमति दे दी। इसके बाद तय समय पर शहर के बड़ागांव गेट स्थित एक विवाह घर में भोले बाबा से इस लड़की की शादी हुई और शादी के बाद भोज का भी आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें :  यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़, 116 लोगों की मौत, 150 से अधिक घायल

दूल्हे की तरह सजे शंकर भगवान

इससे पहले बैंड बाजे की धुन पर घोड़ा बग्गी से बारात पहुंची और शंकर भगवान को दूल्हे के रूप में सजाकर दूल्हे की तरह यहां लाया गया। विवाह घर में दुल्हन के रूप में सजी संवरी गोल्डी ने वरमाला पहनाकर शंकर भगवान को अपना पति बना लिया। वरमाला के बाद विवाह की रस्म पूरी हुई और फिर बाद में भोज का आयोजन किया गया। विवाह समारोह में दूरदराज से आए रिश्तेदार व मेहमानों ने शादी में बने पकवान खाएं। इस अनूठी शादी के दौरान लड़की के परिवार और रिश्ते के सभी लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :  Uttar pradesh: राष्ट्रपति मुर्मू ने मेधावियों को मेडल से किया सम्मानित

 

बचपन से भगवान से शादी का था मन

शंकर भगवान के साथ विवाह करने वाली गोल्डी ने बताया कि उसे बचपन से ही भगवान शंकर से ही शादी करने का मन था। लड़की ने कहा कि दूसरों को देखकर उसके मन में नहीं आया कि शंकर भगवान से विवाह करेगी। मगर जैसे ही वो बह्मकुमारी संस्था से जुड़ी और पता चला कि भगवान से शादी करने के बाद पूरा जीवन समर्पित रूप से जीना है तो उसे अपनी बड़ी बहनों से इसकी प्रेरणा मिली।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment