यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़, 116 लोगों की मौत, 150 से अधिक घायल

 

न्यूज डेस्क, न्यूज राइटर, 02 जुलाई, 2024

 

उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक बड़ी खबर आ रही है।हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई जिसमें करीब 116 लोगों की मौत हो गई और 150 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में महिलाएं व बच्चों की संख्या अधिक है।

बताया जा रहा है कि हाथरस के रतिभानपुर में साकार हरी के सत्संग के समापन के दौरान भगदड़ मच गई। जिसमें अब तक 116 लोगों की मौत की खबर आ रही है। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें :  CM साय ने कवर्धा हादसे के मृतकों के परिजनों से फोन पर की बात, बोले- "शोक की घड़ी में हम सब आपके साथ हैं"...

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, “जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार में मा. मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी, श्री संदीप सिंह जी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं तथा प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को घटना स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया है। ADG, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

ये भी पढ़ें :  निर्वाचन आयोग ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को दी मंजूरी, कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुखद हादसे से मुझे गहरा दुख हुआ है। इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर उन्हें यह पीड़ा सहने की शक्ति दे। स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

ये भी पढ़ें :  Uttar pradesh: राष्ट्रपति मुर्मू ने मेधावियों को मेडल से किया सम्मानित

 

न्यूज राइटर की टीम इस बेहद हृदयविदारक घटना से दुखी है। हादसे में दिवंगत आत्माओं को प्रभु चरण में स्थान मिले। घायलों को जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment