केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि,  विजिटर बुक में केंद्रीय मंत्री ने लिखा-  “सुरक्षा बलों की शहादत के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा”

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर 

 

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दूसरे दिन आज जगदलपुर स्थित अमर शहीद वाटिका पहुंचकर अमर जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अमर जवान स्तम्भ में पुष्प चक्र अर्पित कर नक्सल अभियान के दौरान शहीद जवानों की शहादत को नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें :  बांग्लादेश से लगी भारत की सीमा पर अलर्ट जारी, जासूसी पर उतरा बांग्लादेश! कर दी बड़ी हरकत

 

इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने एक पेड़ शहीदों के नाम अभियान अंतर्गत वृक्षारोपण किया। उन्होंने परिसर में पीपल का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी परिसर में शहीदों की स्मृति में रुद्राक्ष का पौधा लगाया।

 

केंद्रीय गृह मंत्री ने विजिटर बुक में व्यक्त किए अपने विचार

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : विधिवत मंत्रोच्चार के साथ 120 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अमर वाटिका में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के उपरांत विजिटर बुक में अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने लिखा कि सुरक्षाबलों के जवानों की शहादत के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment