ED की बड़ी कार्रवाई: नामी कारोबारियों के ठिकानों पर छापा, 10 गाड़ियों में पहुंची टीम

राजनांदगांव

प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय की टीम बुधवार की सुबह से ही सक्रिय हो गई है. राजनांदगांव में बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी का छापा पड़ा है. बताया जा रहा है शहर में तीन जगहों पर जांच एजेंसी की टीम पहुंची है. 10 गाड़ियों में पहुंची अधिकारियों की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल आज बस्तर में देखेंगी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं, मां दंतेश्वरी के करेंगी दर्शन

जानकारी के मुताबिक, रायपुर से करीब 10 गाड़ियों में आई अधिकारियों की टीम ने सुबह 5:30 बजे से शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी शुरू की. ईडी की टीम ने भारत माता चौक स्थित राधाकृष्ण अग्रवाल के निवास, सत्यम विहार कॉलोनी में यश और रोमिल नहाटा के घर और कामठी लाइन स्थित मनीष भंसाली के यहां कार्रवाई की है. मौके पर दस्तावेजों की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें :  रेल कनेक्टिविटी में बड़ा कदम: डोंगरगढ़-गोंदिया चौथी लाइन को मिली हरी झंडी

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई माइनिंग (खनन) से जुड़े कारोबारियों, सप्लायर और ब्रोकर से संबंधित बताई जा रही है. हालांकि, ईडी की यह कार्रवाई किस विशेष मामले से जुड़ी हुई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है.

Share

Leave a Comment