गुजरात चुनाव से पहले बड़ा दांव: केजरीवाल बोले- सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेंगे ₹1000 हर महीने

अमरेली
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में आप की जीत होने पर महिलाओं को 1000 रुपये देने का ऐलान किया है। अमरेली में विजय विश्वास सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा- "आम आदमी पार्टी की सरकार बनाओ, गुजरात में भी सभी महिलाओं के खाते में हजार-हजार रुपये आने शुरू हो जाएंगे।"

ये भी पढ़ें :  टी20 वर्ल्ड कप 2026: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, दो खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर

केजरीवाल ने गिनाईं पंजाब की उपलब्धियां
सभा को संबोधित करते समय अरविंद केजरीवाल गुजरात में लोगों को मिलने वाली उपलब्धियां गिना रहे थे। तभी उन्होंने बताया- पंजाब के अंदर हर महीने 18 साल से ऊपर की महिला के अकाउंट में 1000 रुपये जाया करेंगे। अगर एक घर में मां, बहू और बेटी है, तो तीन हजार रुपये महीने उस परिवार को मिला करेंगे। इन विपक्षी पार्टियों ने इतना गालियां दीं कि महिलाएं तो बिगड़ जाएंगी।

ये भी पढ़ें :  BMC में सत्ता परिवर्तन के संकेत, Exit Poll में BJP+ को स्पष्ट बहुमत; उद्धव की शिवसेना बाहर!

'आप' की सरकार बनने पर महिलाओं को देंगे 1000 रुपये
मैंने कहा- तुम इतना करोड़ों रुपये डकार गए, तुम नहीं बिगड़े महिलाएं बिगड़ जाएंगी। इसके बाद केजरीवाल ने ऐलान करते हुए कहा- आम आदमी पार्टी की सरकार बनाओ, गुजरात में भी सभी महिलाओं के खाते में हजार-हजार रुपये आने शुरू हो जाएंगे।" केजरीवाल ने कहा- जिला परिषद का चुनाव एक तरह से सेमीफाइनल है। अगले दो-डेढ साल के बाद विधानसभा का चुनाव है। उससे पहले आप लोग आम आदमी की सरकार बनाएं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment