BIG BREAKING : दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में निधन, देश ने खोया एक महान नेता और अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला दूरदर्शी अर्थशास्त्री

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 को निधन हो गया। 92 वर्षीय डॉ. सिंह ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उनकी गिनती भारत के सबसे विद्वान और दूरदर्शी नेताओं में की जाती है। प्रधानमंत्री बनने से पहले वह वित्त मंत्री और वित्त सचिव जैसे अहम पदों पर भी रहे। 1991 में नरसिम्हा राव सरकार के दौरान उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था के उदारीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसे भारत के आर्थिक इतिहास का मील का पत्थर माना जाता है।

ये भी पढ़ें :  ईरान के मिसाइल हमलों से खाड़ी में तनाव, जानें सऊदी, UAE और कतर में कितने भारतीय

डॉ. सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को हुआ था। वह ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र थे और एक प्रख्यात अर्थशास्त्री के तौर पर उन्होंने देश और विदेश में ख्याति अर्जित की।

उनके निधन से देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत विभिन्न नेताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके अंतिम संस्कार की जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

Share

Leave a Comment