Big Breaking : 31 जुलाई से शिक्षकों ने किया हड़ताल का ऐलान, स्कूलों में पढ़ाई होगी प्रभावित, शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने किया ऐलान

 

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 27 जुलाई, 2023

छत्तीसगढ़ में चुनावी साल में अनेक संगठन हड़ताल का रास्ता अख्तियार कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने आखिरकार 31 जुलाई से हड़ताल का ऐलान कर दिया है। स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों से मुलाकात में कोई निष्कर्ष न निकलने पर शिक्षक मोर्चा ने हड़ताल के फैसले पर कायम रहने का निर्णय किया है।

ये भी पढ़ें :  CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक तापमान में नहीं होगा बदलाव, जानिए ताजा अपडेट

 

आपको बताते चलें कि विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के बाद लगा था कि कोई रास्ता निकल जाएगा। सीएम ने शिक्षक नेताओं को अफसरों से मिलने कहा था। मगर अफसरों से बात बनी नहीं। अब 31 जुलाई से हजारों स्कूल हड़ताल की वजह से प्रभावित होंगे। हड़ताल में सहायक शिक्षक, शालेय शिक्षक संघ शामिल हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment