सरकारी रेस्ट हाउस और सर्किट हाउस के रखरखाव में बड़ा बदलाव, अब प्राइवेट एजेंसियां करेंगी मेंटेनेंस

भोपाल
 मध्य प्रदेश में सरकारी रेस्ट हाउस और सर्किट हाउस के रखरखाव की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के मंत्री राकेश सिंह ने निर्देश दिए हैं कि अब इन भवनों का मेंटेनेंस प्राइवेट एजेंसियों के माध्यम से कराया जाएगा, जिससे सुविधाओं की गुणवत्ता बेहतर हो और समय पर सुधार कार्य हो सकें।

ये भी पढ़ें :  दुल्हन के ससुराल पहुंचते ही हुआ बड़ा कांड, मायके वालों ने बोल दिया हमला

मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि यह नई व्यवस्था चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। पहले चरण में बड़े शहरों को शामिल किया जाएगा, जहां सरकारी भवनों का उपयोग अधिक होता है और रखरखाव की जरूरत भी ज्यादा रहती है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन और रीवा जैसे प्रमुख शहरों के सर्किट हाउस और रेस्ट हाउस इस योजना के तहत लाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें :  पैक्स कंप्यूटराइजेशन के सफल क्रियान्वयन हेतु पैक्स प्रबंधकों को प्रोत्साहन राशि रुपये 5000 स्वीकृत

निगरानी और शिकायत निवारण होगा बेहतर

बैठक में अधिकारियों को बताया गया कि प्राइवेट एजेंसियों के जरिए मेंटेनेंस होने से नियमित निगरानी संभव होगी और शिकायतों का समय पर समाधान किया जा सकेगा। इससे सरकारी अतिथि गृहों में साफ-सफाई, मरम्मत और सुविधाओं की स्थिति बेहतर होगी तथा आगंतुकों को बेहतर अनुभव मिल सकेगा।

ये भी पढ़ें :  BDA में अब आईएएस अफसर श्याम वीर को सीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई

 

Share

Leave a Comment