रेलवे का बड़ा फैसला: सारनाथ एक्सप्रेस 66 दिनों तक रहेगी रद्द

रायपुर

रेलवे ने कोहरे की आशंका के कारण सारनाथ एक्सप्रेस को तीन माह में 66 दिन रद्द करने की घोषणा की है. ठंड के दौरान कोहरे की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. सारनाथ एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 15 फरवरी के बीच विभिन्न तिथियों में दोनों दिशाओं की ट्रेन रद्द रहेंगी. इससे प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी. प्रयागराज, बनारस और छपरा जाने वाली प्रमुख ट्रेन दुर्ग-छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस के यात्री आने वाले दिनों में परेशान होंगे.

ये भी पढ़ें :  'जो लोकार्पण नहीं चाहते थे, वो आज कहां हैं,' रमन ने बोला हमला, डिप्टी CM विजय शर्मा, बोले-'जिनका दिया हम खा रहे हैं, उनकी प्रतिमा लोकार्पण को राजनीति का अखाड़ा बना दिया', समारोह में छलका पूर्व IAS का दर्द

रेलवे ने उत्तर भारत में पड़ने वाली कोहरे की आशंका को ध्यान में रखते हुए सारनाथ एक्सप्रेस को 1 दिसबंर से 15 फरवरी तक विभिन्न तिथियों में 66 दिनों के लिए रद्द करने का निर्णय लिया है. उत्तर पूर्व रेलवे द्वारा 15159/15160 छपरा-दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस को घने कोहरे की अग्रिम आशंका को ध्यान में रखते हुए 1 दिसंबर से 15 फरवरी के बीच विभिन्न तिथियों में ट्रेन का परिचालन स्थगित करने का निर्णय लिया है. रेलवे द्वारा निर्धारित तिथियों के अलावा अन्य दिनों में भी यह ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित समय सारिणी अनुसार यथावत चलेगी.

ये भी पढ़ें :  CM TODAY SCHEDULE : सीएम विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार 2025 के समाधान शिविरों का करेंगे निरीक्षण, समीक्षा बैठकों में लेंगे भाग, जानिए पूरा शेड्यूल

छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस इस डेट पर रहेगी रद्द

दिसंबर 1, 3, 6, 8, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29, 31 जनवरी- 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28, 31 फरवरी 2, 4, 7, 9, 11,14

दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस इस दिन रहेगी स्थगित

ये भी पढ़ें :  रायपुर : समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की सच्ची पहचान: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

दिसंबर 2, 4, 7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28, 30 जनवरी 1, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29 फरवरी 1, 3, 5, 8, 10, 12, 15

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment