बड़ी ख़बर Breaking : BJP विधायकों का ऐलान…सत्र की कार्यवाही में तो लेंगे हिस्सा, पर नहीं होंगे किन्हीं आयोजनों में शामिल…इस वजह से की BJP विधायकों ने घोषणा

उर्वशी मिश्रा, न्यूज़ राइटर, रायपुर, 4 जनवरी, 2023

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक अब विधानसभा की कार्यवाही में शामिल तो होंगे, लेकिन विधानसभा में होने वाले किसी तरह के आयोजनों में हिस्सा नहीं लेंगे। यह ऐलान किया है भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने…

 

 

दरअसल भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा संसदीय परंपराओं के विपरीत कई तरह के कार्य किए जा रहे हैं, जो संसदीय परंपरा के अनुरूप नहीं हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने आरोप लगाया है कि विधानसभा अध्यक्ष ने संस्थाओं के प्रतिकूल काम किया है, ऐसे में आने वाले दिनों में बीजेपी के विधायक सदन की कार्यवाही में हिस्सा तो अवश्य लेंगे, लेकिन किसी भी तरह के विशेष आयोजनों में हिस्सा नहीं लेंगे।

ये भी पढ़ें :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ आगमन: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

 

भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने यह भी घोषणा की है कि आज शाम को विधानसभा परिसर में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में भी बीजेपी के विधायक उपस्थित नहीं रहेंगे, बल्कि इन आयोजनों का बहिष्कार करेंगे। आपको बता दें कि इस आयोजन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सभी मंत्री और प्रदेश के राज्यपाल भी सम्मिलित होने वाली हैं।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बधाई दी

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि हम विधानसभा अध्यक्ष के व्यवहार से आहत हैं, ऐसे में हम किसी तरह के आयोजनों में हिस्सा नहीं लेंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment