बड़ी ख़बर : CM भूपेश ने किया गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को भुगतान…CM ने कहा-‘गर्मी बढ़ रही है… गौठानों में व्यवस्था सुनिश्चित करें’

 

 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 20 अप्रैल, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गौठान में पैरा, पानी, छाया की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। बढ़ती गर्मी को देखते हुए बघेल ने गठानों में व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-जगदलपुर में ब्लेस बस्तर प्रार्थना महोत्सव पर बवाल, हिन्दू संगठनों ने लगाया धर्मान्तरण का आरोप

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दौरा कर गौठनों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। गौठान समितियों की बैठक में पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था की जाए।

गोबर खरीदी में स्वावलम्बी गौठनों के योगदान की मुख्यमंत्री ने सराहना की इसके साथ ही आश्रित गांवों में भी मांग अनुसार गौठनों की स्वीकृति दिए जाने के लिए कहा है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment