शराब घोटाला केस में केजरीवाल को बड़ी राहत, दो मामलों से अदालत ने किया बरी

नई दिल्ली
कथित शराब घोटाले से जुड़े दो केस में आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल को राहत मिल गई है। समन को दरकिनार किए जाने की वजह से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज किए गए मुकदमों में दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री को बरी कर दिया है।

ये भी पढ़ें :  मुंबई का प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर फिर अपनी ऐतिहासिक कमाई को लेकर चर्चा में, सालाना आय पहुंची ₹133 करोड़

राउज एवेन्यू कोर्ट में एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (ACJM) पारस दलाल ने गुरुवार को आदेश पारित किया। विस्तृत आदेश का इंतजार है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट (पीएमएल) की धारा 50 के तहत दिए गए समन को दरकिनार किए जाने पर फरवरी 2024 में ईडी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था।

ये भी पढ़ें :  इंडियन ओवरसीज बैंक ने ‎वि‎भिन्न शहरों में आठ खुदरा ऋण प्रसंस्करण केंद्र खोले

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment