छठ से पहले बड़ा संकेत: AAP नेता CM रेखा गुप्ता के घर जाने को तैयार, जानें क्या है चुनौती

नई दिल्ली 
छठ महापर्व से पहले एक बार फिर दिल्ली में यमुना के पानी को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी ने यमुना के पानी को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी चुनौती दी है। दिल्ली आम आदमी पार्टी के मुखिया सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि वह इस युमना के पानी को सीएम रेखा गुप्ता के पास ले जाएंगे और चुनौती देंगे कि वह इसे पीकर दिखा दें।

उन्होंने कहा, हमने वजीराबाद के पास यमुना से पानी भरा हुआ है। इस पानी में नीचे जमी हुई चीज मल है जो नजफगढ़ नाले से बहकर यमुना में मिली है। ये पानी पीने योग्य छोड़िए नहाने योग्य भी नहीं है। ये बात BJP सरकार के दिल्ली पलूशन कंट्रोल बोर्ड की दो दिन पुरानी रिपुोर्ट में भी कही गई है।

ये भी पढ़ें :  ट्राम को कोलकाता की लाइफ लाइन माना जाता है, अब होगी सेवाएं समाप्त, कोई हुआ भावुक तो किसी ने जताई नाराजगी

सौरभ भारद्वाज ने कहा, इस रिपोर्ट के मुताबिक जगह-जगह से यमुना के पानी को जो सैंपल लिए गए, उससे पता चला है कि ये प्रदूषित है। आप नेता ने दिल्ली की सीएम पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर छठ के दौरान गरीब लोग इनकी बात सच मानकर यमुना के अंदर जाकर अर्क दें और गलती से वो पानी पीलें तो वह इतने बीमार हो जाएंगे कि शायद उनकी मौत भी हो जाए। क्योंकि उनके पास इतने पैसे नहीं होंगे कि अच्छे अस्पताल में अपना इलाज करा सकें।

ये भी पढ़ें :  मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कॉल-सेन्टर में 550 से बढाकर 800 की गयी चैनल संख्या

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दिल्ली में झूठतंत्र फैला रखा है और इसी के दम पर बातें कर रहे हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा, हमारी सरकार ने यमुना जी को साफ करने का प्लान बनाया लेकिन बीजेपी के उपराज्यपाल ने तमाम अड़चनें पैदा कीं और काम नहीं होने दिया। अब रेखा गुप्ता जी को चैलेंज है कि वह यमुना जी के इस पानी को पीकर दिखाएं और अगर ना पी सकें तो इसे लेकर झूठ ना फैलाएं।

ये भी पढ़ें :  ट्रेंट बोल्ट ने कहा- रोहित विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और टीम को रिकॉर्ड छठा आईपीएल खिताब दिलाने में बड़ी भूमिका निभायेंगे

'पूर्वांचलियों की सेहत से खिलवाड़'
वहीं बुराड़ी से आम आदमी पार्टी के विझायक संजीव झा ने दावा किया है कि बीजेपी के नेता जिस यमुना जी को साफ करने का दावा करते हैं, हम उसी जगह से यह पानी लेकर आए हैं। बीजेपी सत्ता में रहकर राजनीतिक फायदों के लिए पूर्वांचल समाज के साथ खिलवाड़ कर रही है। बीजेपी हमेशा से ही पूर्वांचलियों से नफ़रत करती है और इस बार उनकी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment