जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा कदम: पाकिस्तानी आतंकी मोहम्मद शरीफ की सम्पत्ति कुर्क

जम्मू-कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने आतंकी नेटवर्क पर बड़ा एक्शन लिया है. जिला पुलिस रियासी ने एसएसपी रियासीपरमवीर सिंह (जेकेपीएस) की देखरेख में पाकिस्तान-आधारित आतंकी मोहम्मद शरीफ मीरासी पुत्र गुलाम मोहम्मद संपत्ति को कुर्क किया है. आतंकी मोहम्मद शरीफ सिलधर महोर का रहने वाला है.

पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद शरीफ मीरासी ने वर्ष 2000 में आतंकी संगठनों का रुख किया था. इसके बाद वर्ष 2010 में पाकिस्तान भाग गया, जहां उसने भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने के उद्देश्य से हथियार, गोला-बारूद प्राप्त करने और आतंकी प्रशिक्षण लेने का कार्य किया. शुरुआत में वह हिजबुल मुजाहिदीन संगठन से जुड़ा रहा, बाद में प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़कर सीमा पार से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाने लगा.

ये भी पढ़ें :  ममता बनर्जी का मास्टरस्ट्रोक: महिलाओं और बेरोजगारों को मासिक भत्ता, जानें 10 बड़े वादे

UAPA और IMCO के तहत हुई कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के तहत सिलधर महोर स्थित खसरा नंबर 138 और 150 में दर्ज कुल 3 कनाल और 6 मरला भूमि को गैरकानूनी गतिविधि (निवारण) अधिनियम [UAPA] की धारा 25 के तहत कुर्क किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस थाना महोर में दर्ज एफआईआर संख्या 70/2024 से जुड़ी है, जिसमें धारा 61(2), 148, 149 बीएनएस और धारा 13, 18, 20, 38 UAPA के साथ-साथ IMCO अधिनियम की धारा 2/3 के प्रावधान शामिल हैं.

ये भी पढ़ें :  पुणे रेप कांड: मुंबई पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ शुरू किया एक बड़ा अभियान, 'ऑपरेशन ऑल आउट' लॉन्च

राष्ट्र-विरोधियों के सशक्त संदेश
इस संबंध में एसएसपी रियासी परमवीर सिंह ने कहा, “यह निर्णायक कदम आतंकवादी संगठनों और उनके सीमा पार संचालकों के लॉजिस्टिक, आर्थिक और संचालन तंत्र को ध्वस्त करने की हमारी व्यापक रणनीति का हिस्सा है. संपत्ति की कुर्की उन सभी के लिए एक सशक्त संदेश है जो देश के भीतर या बाहर से राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं या उनका समर्थन करते हैं.”

ये भी पढ़ें :  Maruti Suzuki ने Grand Vitara की 39,000 से ज्यादा यूनिट्स वापस बुलाईं, जानें क्या है खराबी

आतंकवादी संगठनों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक बार फिर दोहराया है कि वह क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के अपने संकल्प पर अडिग है. वह आतंकवादी संगठनों के बुनियादी ढांचे और सहयोगी नेटवर्क को समाप्त करने के लिए निरंतर अभियान जारी रखेगी.

 

Share

Leave a Comment