बिग बॉस 18 : रजत दलाल और कशिश कपूर में बहस, रजत ने बहन से जुड़ा किस्सा सुनाया

मुंबई

'बिग बॉस 18' अपने सफर पर है। हाल ही में तीन वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। सभी इस शो को जीतने के लिए गेम खेल रहे हैं। इस दौरान सदस्य अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खुलासे भी करते नजर आते हैं। रजत दलाल ने हाल ही में एक किस्सा शेयर किया, जो उनकी बहन से जुड़ा है।

रजत दलाल और कशिश कपूर में बहस होती है। रजत ने ताना मारा कि कशिश ने अपने पिछले शो में फाइनल तक जाने की बजाय पैसों को चुना था। इस पर कशिश ने भी पलटवार किया कि उन्होंने किसी को गाड़ी से नहीं उड़ाया!

ये भी पढ़ें :  आज का राशिफल 5 दिसंबर: मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा?

रजत दलाल ने किया खुलासा
इसके बाद पावरलिफ्टर रजत दलाल ने एक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब वो छठी क्लास में थे, तब एक बंदा उनकी बहन को लेटर लिखकर छेड़ता था। वो अभी भी बेड रेस्ट पर है (बिस्तर पर है)।

करण वीर मेहरा ने दी धमकी!
गुरुवार के एपिसोड में रजत और करणवीर मेहरा में भी बहस होगी। प्रोमो में दिखाया गया है कि करण सामने आकर रजत को बताते हैं कि उनकी मां का दिल्ली में पॉलिटिकल कनेक्शन है। उन्होंने पुलिस को ट्रेनिंग दी है। इस पर रजत बाद में दिग्विजय को बोलते नजर आते हैं कि उनकी पहुंच, करण की पहुंच से काफी ऊपर है।

ये भी पढ़ें :  बॉलीवुड में छिड़ी नई चर्चा, सुंदर दिखने को लिए हर हफ्ते Injection लगवाती थी Actress

कब और कहां देखें 'बिग बॉस 18'?
आप इस शो को कलर्स चैनल और जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। ये सोमवार से शुक्रवार को रात 10 बजे और शनिवार-रविवार को रात 9 बजे टेलीकास्ट होता है। संडे को भोजपुरी स्टार रवि किशन अपना सेगमेंट लेकर आते हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment